फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   rout inspection by officers

अधिकारियों ने गागलहेड़ी से घंटाघर तक किया मार्ग का निरीक्षण

Thu, 18 Jul 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
rout inspection by officers
अधिकारियों ने गागलहेड़ी से घंटाघर तक किया मार्ग का निरीक्षण
विज्ञापन

सहारनपुर। पुलिस अधिकारियों ने गागलहेड़ी से घंटाघर तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। जगह-जगह पैदल मार्च किया गया, घंटाघर पर अतिक्रमण हटाने एवं यातायात को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने गलत दिशा से वाहन लेकर आ रहे लोगों एवं बिना हेलमेट के चल रहे लोगों पर कार्रवाई कराई।

बुधवार को एसएसपी दिनेश कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों के साथ गागलहेड़ी से सहारनपुर घंटाघर तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने जगह-जगह पैदल मार्च भी किया। रात लगभग साढ़े सात बजे घंटाघर पर पहुंचकर उन्होंने यातायात व्यवस्था चेक की। उन्होंने घंटाघर के आसपास से अतिक्रमण हटवाए जाने एवं यातायात व्यवस्था ठीक कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान गलत दिशा से वाहन लेकर जा रहे एवं बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चला रहे लोगों को रोका एवं वाहनों का चालान कराया। उनके साथ एसपी सिटी विनीत भटनागर, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, एसपी यातायात अपर्णा गुप्ता, सीओ द्वितीय मुकेश चंद्र मिश्र, नगर कोतवाली प्रभारी वीरेश गिरि, जनकपुरी थाना प्रभारी मुकेश गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed