फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rojedar asked question

नाक में दवा डालने से भी टूट जाएगा रोजा

Mon, 13 Jun 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 13 Jun 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
 इमाम सहारनपुर और जमीयत दवतुल मुसलीमीन के सरबराह कारी सैयद इसहाक गोरा की ओर से शुरू की हेल्पलाइन में रोजेदारों ने रविवार को सवाल पूछे। हेल्पलाइन से जानकारी लेने वालों को बताया गया कि रमजान अल्लाह की इबादत का ख़ास महीना है। जिसमें मुसलमानों को गुनाहों से  तोबा कर इबादत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रमजान में रोजे रखना इस्लाम के 5 अरकानों में से एक है। रोजेदारों के लिए बनाई गई हेल्पलाइन में पूछे गए कुछ ख़ास सवाल और उनके जवाब। 
विज्ञापन


सवाल : बेहट से हेदर अली ने पूछा कि उसे सांस का रोग है जिस कारण उसे अक्सर इनहेलर और नाक से दी जाने वाली दवा का प्रयोग करना पड़ता  है, रोजे पर असर न आए, इसका प्रयोग कर सकते हैं?
विज्ञापन

जवाब : जी नहीं! अगर कोई व्यक्ति सांस का मरीज है और नाक में दवा का प्रयोग करता है तो उससे उसका रोजा टूट जाएगा।

सवाल : रेशम ने सरसवा से पूछा कि वह सहरी में उठ नहीं पायी और पूरे दिन उसने रोजे की नियत भी नहीं की परंतु पूरे दिन भूखी प्यासी रही, इफ़्तारी के बाद रोजे की नियत का ख्याल आया, ऐसे में उसका रोजा लगा या नहीं? 
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब : रोजे के लिए नियत शर्त है अगर किसी ने रोजे का इरादा न किया और तमाम दिन कुछ खाया पिया नहीं, तो रोजा न होगा।

सवाल : दिलशाद कुरैशी ने लोहानी सराय से पूछा है कि मैं रोजे से हूं, मेरे दांतों में खाने का रेजश (अंश) फंसा हुआ था मैने उसको निगल लिया, क्या इस तरह करने से मेरा रोजा टूट गया? 

जवाब : अगर रोजेदार के दांतों में चने से कम कोई चीज फंसी हुई हो और वह उसे मुंह से निकाले बगैर निगल ले, तो उससे रोजा नहीं टूटेगा।  

सवाल : सलमा ने देवबंद से जानना चाहा है कि अगर कोई व्यक्ति अपनी पत्नी को जकात अदा करे, ये शरीयत में कहां तक सही है?
जवाब : पत्नी को अगर पति जकात अदा करता है तो ये जायज नहीं और न ही जकात अदा होगी।

ऐसे पूछ सकते हैं सवाल
हेल्पलाइन नंबर 9897399207, 9319462031,9319309995, 8932636608 के बारे में कारी इसहाक़ गोरा ने कहा कि रोजेदार इन नंबरों पर दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक फ़ोन कर के अपने सवालों के जवाब ले सकते हैं। 3:00 बजे के अतिरिक्त अगर किसी रोजेदार को सवाल पूछना है तो वह ई-मेल पर ishaqgora@gmail.com एवं helplineishaqgora@yahoo.com पर अपना नाम पता और मोबाइल नंबर अंकित कर दें। आपको जवाब स्वयं दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed