{"_id":"63ed29f12bf71ec39e0d7074","slug":"robbery-revealed-from-factory-supervisor-in-pilkhani-saharanpur-news-c-14-1-119189-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: पिलखनी में फैक्टरी सुपरवाइजर से हुई लूट का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: पिलखनी में फैक्टरी सुपरवाइजर से हुई लूट का खुलासा
विज्ञापन
तीन बदमाश और एक फैक्टरी कर्मचारी गिरफ्तार
- मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, हथियार बरामद
-चार दिन पूर्व लूट की वारदात को दिया था अंजाम
संवाद न्यूज एजेेंसी
सहारनपुर। पांच दिन पूर्व पिलखनी स्थित एक फैक्टरी के सुपरवाइजर प्रदीप सिंह से हुई लूट का सरसावा पुलिस ने खुलासा कर दिया। लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों और एक फैक्टरी कर्मचारी को एसओजी व थाना सरसावा पुलिस ने गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से इनमें एक बदमाश घायल हो गया। आरोपियों के पास से हथियार व लूट की नकदी बरामद हुई है।
एसपी देहात सूरज राय ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि लेबर कॉलोनी निवासी प्रदीप सिंह थाना सरसावा क्षेत्र के पिलखनी स्थित एक फैक्टरी में सुपरवाइजर हैं। 11 फरवरी को फैक्टरी से प्रदीप सिंह घर जाने के लिए निकले थे। थाना सरसावा के पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में बदमाशों ने हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए प्रदीप सिंह से 35 हजार की नकदी लूट ली थी। रिपोर्ट दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए एसओजी और थाना सरसावा इंस्पेक्टर योगेश शर्मा को लगाया गया। मंगलवार की रात सरसावा पुलिस औद्योगिक क्षेत्र के गांव बोंसा की तरफ जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो एक बदमाश अनिल पुत्र जसवीर गांव पीरमाजरा थाना कुतुबशेर के पैर में लगी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी दीपक कुमार पुत्र सुशील निवासी गांव पीर माजरा पुलिस को चकमा देकर भाग गया।
घायल बदमाश अनिल को अस्पताल में उपचार दिलाया गया। बाद में पूछताछ के आधार बाद में इसके साथी दीपक कुमार, रवि कुमार पुत्र यशपाल निवासी गांव पीरमाजरा और फैक्टरी कर्मचारी सुनील कुमार पुत्र हुकम सिंह निवासी गांव बीदपुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, दो तमंचे, कारतूस, एक मोबाइल फोन और लूट की 5750 हजार की नकदी बरामद हुई। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस टीम को 21 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
सुनील भी फैक्टरी में करता था काम, रेकी करने वाला फरार
एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि गांव बीदपुर निवासी सुनील कुमार भी फैक्टरी में काम करता था। उसने ही प्रदीप सिंह के बारे फैक्टरी से नकदी लेकर निकलने की सूचना बदमाशों को दी थी, जिसके बाद अनिल, दीपक और रवि कुमार ने वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में शामिल इनका पांचवां साथी रवि पुत्र विजयपाल फरार है, जिसने रेकी की थी।