फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Robbed after shooting taxi driver

Saharanpur News: टैक्सी चालक को गोली मारकर लूटपाट की

Fri, 03 Feb 2023 09:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 03 Feb 2023 09:16 AM IST
विज्ञापन
Robbed after shooting taxi driver
सहारनपुर/सरसावा। नई दिल्ली से उत्तराखंड के ऋषिकेश सवारी लेकर जा रहे टैक्सी चालक को गोली मारकर लूटपाट की गई। इसके बाद आरोपी उसे थाना सरसावा क्षेत्र में गांव सुआंखेड़ी के पास फेंककर भाग गए। कुछ ही दूरी पर आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जनपद प्रतापगढ़ के गांव सिंकरपुरवा निवासी राजू गुप्ता (28) टैक्सी चलाता है। राजू गुप्ता ने बताया कि उसकी कार चार लोगों ने बुक की थी, जिनको नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से उत्तराखंड के जनपद देहरादून के ऋषिकेश में छोड़ना था। बृहस्पतिवार की सुबह वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से इन चार लोगों को लेकर आ रहा था। वह जब उत्तराखंड में रुड़की के पास पहुंचा तो आरोपियों ने तमंचे उसे उसकी जांघ में गोली मार दी। इसके बाद उसे घायल अवस्था में कार के अंदर ही हाईवे से होते हुए थाना सरसावा क्षेत्र में ले आए और सुआंखेड़ी अंडर पास के पास उसे फेंक दिया। आरोपियों ने उसका पर्स और दो मोबाइल फोन लूट लिए। इसके बाद फरार हो गए। सूचना पर थाना सरसावा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में उपचार दिलाया। इसके बाद राजू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजू की कार भी सुआंखेड़ी के पास ही खड़ी मिली, जिसे आरोपी छोड़कर फरार हो गए। एसपी देहात सूरज राय का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed