{"_id":"640b76d9ae3525cfc909fab4","slug":"roadways-will-operate-buses-from-radha-swami-satsang-bhawan-for-two-days-saharanpur-news-c-14-1-148918-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दो दिन राधा स्वामी सत्संग भवन से बसें संचालित करेगा रोडवेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दो दिन राधा स्वामी सत्संग भवन से बसें संचालित करेगा रोडवेज
Fri, 10 Mar 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 10 Mar 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
राधा स्वामी सत्संग ब्यास सेंटर
सहारनपुर। पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में 15 मार्च से होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। रोडवेज दो दिन अपनी बसों का यहीं से संचालन कराएगा। बसें हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जाएंगी। कार्यक्रम में कई राज्यों से अनुयायी पहुंचते हैं।
15 और 16 मार्च को अंबाला रोड पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में व्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो अपनी वाणी से संगत को निहाल करेंगे। सत्संग को सुनने के लिए पंजाब, हरियाण, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड आदि कई राज्यों से लाखों अनुयायी पहुंचेंगे। सत्संग में पहुंचने के लिए अनुयायियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे ने सरसावा रेलवे स्टेशन पर 51 महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव दिया है।
परिवहन निगम पिलखनी से अस्थाई बस अड्डा बनाकर सत्संग भवन से बसों का संचालन कराएगा। यहां से चंडीगढ़, अंबाला, यमुनानगर, जगाधरी, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली आदि जनपदों को जाएंगी, ताकि सत्संग में आने के लिए अनुयायियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज बशीर ने बताया कि सत्संग में पहुंचने वालों के लिए निगम भी बसों को लगाएगा, जिसकी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
दो दिन बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान, परीक्षा होंगी
सहारनपुर। पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर दो दिन जनपद के शिक्षण बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक योगराज सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा और संस्कृत बोर्ड के अंतर्गत संचालित कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यालयों में 15 व 16 मार्च को अवकाश रहेगा। उक्त अवधि में आयोजित परीक्षा या अन्य किसी भी प्रकार की परीक्षाएं यथावत होती रहेंगी।