फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways treasury filled on Holi, earnings crossed ten crore rupees

Saharanpur News: होली पर भरा रोडवेज का खजाना, कमाई दस करोड़ रुपये पार

Thu, 20 Mar 2025 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Roadways treasury filled on Holi, earnings crossed ten crore rupees
- होली प्रोत्साहन योजना में परिवहन निगम ने की 10.36 करोड़ की कमाई
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



सहारनपुर। होली पर्व पर परिवहन निगम ने राजस्व बढ़ाने के लिए अतिरिक्त बंदोबस्त किए थे। इसी का नतीजा रहा कि निगम की कमाई इस बार दस करोड़ रुपये को पार कर गई। कमाई का यह आंकड़ा पिछले वर्ष के मुकाबले 82 लाख रुपये से अधिक है।



परिवहन निगम ने इस वर्ष 8 से 18 मार्च तक होली प्रोत्साहन योजना शुरू की थी। इसमें रीजन के सभी डिपो को बसों को ऑन रोड रखने के निर्देश दिए गए थे, साथ ही कर्मियों की भी विशेष ड्यूटी लगाई गई थी। इन सब कसरत का नतीजा रहा कि निगम ने इस वर्ष 10,36,70,325 रुपये का राजस्व प्राप्त किया है। पिछले वर्ष की योजना की अवधि में यह आंकड़ा 9,53,88,913 रुपये रहा था।
विज्ञापन

18 मार्च को प्रोत्साहन योजना के अंतिम दिन निगम को रिकॉर्ड 3.62 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। योजना के इन दस दिनों में कमाई के मामले में सहारनपुर परिवहन निगम प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। पहले नंबर पर गाजियाबाद तो तीसरे नंबर पर नोएडा निगम है। क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे सभी कर्मियों की मेहनत है। उन्होंने कहा कि निगम यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा कराने के लिए संकल्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed