फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways ticketing system collapsed due to website hacking

Saharanpur News: वेबसाइट हैक होने से रोडवेज की टिकटिंग व्यवस्था ध्वस्त

Thu, 27 Apr 2023 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Roadways ticketing system collapsed due to website hacking
सहारनपुर। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम की टिकट बुकिंग बेवसाइट हैक होने से टिकटिंग व्यवस्था ध्वस्त हो गई। रोडवेज का ईटीएम (इलेक्ट्रोनिक टिकट मशीन) का सर्वर बृहस्पतिवार को भी ठप रहा। इस वजह से बस परिचालकों को मैनुअल टिकट बनाने पड़े। इसके कारण बसें भी देर से चलीं। यात्रियों की संख्या भी कम नजर आई। ई-मशीनों को कार्यशाला में जमा करा लिया गया। वहीं, दिनभर रोडवेज के अधिकारी परेशान रहे।
विज्ञापन


सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र में छह डिपो हैं। इन डिपो से 573 बसें संचालित होती हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए कैशलेस की व्यवस्था की गई है। इसके लिए परिवहन निगम ने परिक्षेत्र के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, छुटमलपुर, शामली और गंगोह डिपो को 500 से अधिक टच स्क्रीन ई-टिकटिंग मशीन दी है। इसके जरिए यात्रियों को टिकट दिए जाते हैं। सिस्टम हैक होने से ई-टिकटिंग मशीन की सेवा ठप हो गई। परिचालकों ने ई-टिकटिंग मशीन को चलाने की कोशिश की, लेकिन मशीन नहीं चली। जिसके बाद परिचालकों ने अपनी-अपनी मशीनों को कार्यशाला पहुंचकर जमा करा दिया और उन्हें मैनुअल टिकट दिए गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सभी छह डिपो के परिचालकों ने मैनुअल टिकट बनाए। मैनुअल टिकट बनाने में परिचालकों को परेशानी उठानी पड़ी। क्योंकि परिचालकों को अधिकांश जिलों का किराया पता नहीं है। उन्हें कार्यशाला से पर्चे पर किराया लिखना और मोबाइल में फोटो खींचनी पड़ी। यहीं नहीं एक टिकट बनाने में परिचालक को 20 से 30 सेकेंड लगी। जबकि मशीनों से वह पांच से 10 सेकेंड का समय लगता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन निगम के राजस्व पर पड़ा असर

वेबसाइट हैक होने से परिवहन निगम के राजस्व पर खासा असर पड़ा। ई-टिकटिंग मशीनें नहीं चलने से रोडवेज को राजस्व नुकसान हुआ है। परिवहन निगम अधिकारियों के मुताबिक, निगम परिक्षेत्र की बसों से पहले रोजाना 75 से 80 लाख रुपये का राजस्व आता था। लेकिन बुधवार को 40 से 42 लाख रुपये ही राजस्व आया। बृहस्पतिवार को भी परिवहन निगम का राजस्व गिरा।

बस अड्डों पर अधिकारियों ने संभाली कमान

वेबसाइट हैक के बाद परिवहन निगम अधिकारियों में खलबली रही। बृहस्पतिवार को प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज बशीर, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जोगेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने रेलवे रोड बस अड्डे पर कमान संभाली और बसों का बेहतर संचालन कराया। हर 10 से 15 मिनट में बसों को बस अड्डे से रवाना किया गया।


वेबसाइट हैक होने से मैनुअल टिकट बनाए जा रहे हैं। ई-मशीनों को कार्यशाला में जमा करा लिया है। उन्हें मैनुअल टिकट दिए गए हैं, जो परिवहन निगम के पास पर्याप्त मात्रा में हैं। इतना जरूर है कि मैनुअल टिकट बनाने में परिचालकों को थोड़ी परेशानी हुई। अनुपस्थित चालक-परिचालकों की संविदा समाप्त करने और वेतन में कटौती करने के निर्देश सभी एआरएम को दिए गए हैं।

परवेज बशीर, प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed