फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways loses Rs 1.52 crore in 10 days

UP: कांवड़ यात्रा से परिवहन निगम को तगड़ा झटका, 10 दिन में हुआ 1.52 करोड़ का घाटा, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Fri, 29 Jul 2022 08:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2022 08:33 AM IST
सार

कांवड़ यात्रा के चलते परिवहन विभाग को तगड़ा झटका लगा है। विभाग को 10 दिनों के भीतर करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Roadways loses Rs 1.52 crore in 10 days
परिवहन निगम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांवड़ यात्रा में परिवहन निगम को डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। 10 दिन में 1.52 करोड़ रुपये का राजस्व कम हुआ है। कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों का रोडवेज बसों में सफर कम करना और मार्ग बंद होने से आय पर असर पड़ा है। अब सभी मार्ग खुलने से यात्रियों को राहत मिली है।

विज्ञापन


सहारनपुर परिवहन निगम रीजन में छह डिपो आते हैं। इनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, छुटमलपुर, शामली और गंगोह डिपो शामिल हैं। इन डिपो से 591 रोडवेज बसें संचालित होती है। 14 जुलाई से कांवड़ यात्रा का आगाज हुआ था। इसके चलते रूट डायवर्जन किया गया था। जिससे रोडवेज बसों को लंबा रूट तय करना पड़ा। साथ ही किराए में भी बढ़ोत्तरी हुई थी। 17 से 26 जुलाई तक परिवहन निगम ने अपनी आय का आंकलन किया। दस दिनों में छह करोड़ 60,90,000 रुपये राजस्व का लक्ष्य था। निगम को 5,08,66,000 रुपये की ही आमदनी हुई। परिवहन निगम को 1,52,24,000 रुपये का घाटा झेलना पड़ा। अब निगम इस नुकसान की भरपाई को पूरा करने के लिए बसों को मार्गों पर दौड़ा दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मैरिज होम में हो रहा था छह नाबालिग लड़कियों का निकाह, पुलिस को देख भागे लोग, विधायक भी थे मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के दौरान रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या काफी कम रही। जिससे परिवहन निगम को 17 से 26 जुलाई तक 1.52 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अब सभी बसें अपने-अपने मार्गों पर दौड़ने लगी हैं तो आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। - अनिल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed