फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways employees should also receive cashless medical facilities.

Saharanpur News: रोडवेज कर्मियों को भी मिले कैशलेस चिकित्सा सुविधा

Wed, 30 Sep 2026 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees should also receive cashless medical facilities.
- गिल कॉलोनी स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर रोडवेज कर्मियों ने दिया धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। परिवहन निगम कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर श्रमिक समाज कल्याण संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक के माध्यम से प्रबंध निदेशक को 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भेजा गया। मांग है कि रोडवेज कर्मियों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा दी जाए।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद किरण ने कहा कि परिवहन निगम के कर्मचारियों की कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने मांग की कि जिन संविदा चालक और परिचालकों का रिकॉर्ड सही है, उन्हें नियमित किया जाए। डग्गामार वाहनों के संचालन से सरकार के राजस्व के साथ ही परिवहन निगम की आय भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने रोडवेज कर्मचारियों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने, मृतक आश्रितों को नियुक्ति देने और निगम में निजीकरण बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश संयुक्त मंत्री रामेंद्र ने कहा कि रोडवेज के चालक और परिचालक गर्मी, सर्दी और बरसात में लगातार मार्गों पर ड्यूटी करते हैं। इसके बावजूद डीजल औसत और लोड फैक्टर के नाम पर उनका शोषण किया जा रहा है। इस दौरान अमित कुमार, अयोध्या प्रसाद, संजीव कुमार, शिवेंद्र कुमार, प्रवेंद्र कुमार, भीकम सिंह, शिवकुमार, नैन किशोर, तेजपाल सिंह, वेदप्रकाश, संजय राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed