फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways employees protest against privatization

निजीकरण के विरोध में रोडवेज कर्मचारियो ने धरना दिया

Wed, 25 Nov 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees protest against privatization
निजीकरण के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों का धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। परिवहन निगम से संबद्ध कर्मचारी अधिकारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को रोडवेज डिपो कार्यशाला में कर्मचारियों ने धरना दिया। उन्होंने परिवहन निगम में बढ़ते निजीकरण, वेतन विसंगतियों सहित अन्य मुद्दों को लेकर रोष जताया। कर्मचारियों ने कहा कि काफी समय से ऐसे निर्णय लिए जा रहे हैं जो उनके हित में नहीं हैं।
संगठन के अध्यक्ष सुनील यादव और सचिव बाबूराम ने कहा कि प्रदेेश के राष्ट्रीयकृत राजमार्गों पर निजी बस संचालकों को रूट परमिट जारी करने पर रोक लगाई जाए। निजीकरण को बढ़ाने के यह प्रयास कर्मचारियों के हित में नहीं हैं। निजी बसों के लिए भी यात्री कर की समान दरें निर्धारित करने, संविदा चालकों और परिचालकों को चरणबद्ध तरीके से नियमित करने, मृतक आश्रितों को नियमित नियुक्ति देने, बकाया नगदीकरण, ग्रेच्युटी का लाभ देने सहित अन्य मांगों को पूरा करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

धरने में ब्रजपाल सिंह, विनोद कुमार, ब्रह्मपाल सिंह, नीरज विजयपाल, नीरज, अनिल कुमार, प्रमोद यादव, हरिपाल, लक्ष्मीचंद, अनुज मलिक, प्रवीण कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed