फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways drivers should complete their sleep before driving the bus

Saharanpur News: रोडवेज के चालक बस चलाने से पहले पूरी कर लें नींद

Thu, 27 Jul 2023 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Roadways drivers should complete their sleep before driving the bus
सहारनपुर में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत रोडवेज वर्कशॉप में चालकों की आंखों की जांच करते नेत्र 
-सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत रोडवेज वर्कशॉप में हुई कार्यशाला
विज्ञापन

-जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ ने चालकों का नेत्र परीक्षण किया


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत रोडवेज वर्कशॉप में परिवहन निगम के सहयोग से कार्यशाला हुई। इसमें चालकों, परिचालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। कहा कि चालक बस चलाने से पहले नींद पूरी कर लें।

यात्रीकर अधिकारी खेमानंद पांडेय ने बताया कि चालकों को यात्रा से पूर्व पर्याप्त नींद ले लेनी चाहिए। यात्रा के दौरान बीच-बीच में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें। सहारनपुर डिपो के एआरएम जोगेंद्र सिंह ने बताया कि ब्रीथ एनालाइजर से चालक के शराब पीने की स्थिति की जांच की जाती है। कार्यशाला के दौरान एसबीडी जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनु तनेजा द्वारा चालकों व परिचालकों का सामान्य स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण किया गया। उन्होंने चालकों से कहा कि वह समय-समय पर अपनी आंखों की जांच कराते रहना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed