फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways buses started returning after Loksabha elections, passengers got relief

Saharanpur News: लोकसभा चुनाव कराकर लौटने लगीं रोडवेज बसें, यात्रियों को राहत

Sat, 01 Jun 2024 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 01 Jun 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses started returning after Loksabha elections, passengers got relief
सहारनपुर। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लोकसभा चुनाव कराने गईं रोडवेज बसें अब लौटने लगी हैं। डिपो ने इन बसों को निर्धारित रूट पर भेजना शुरू कर दिया है। अब तक 155 में से 40 बसें आ चुकी हैं। बाकी 115 बसें भी चार जून से पहले आ जाएंगी। इसके बाद यात्रियों को भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम सहारनपुर परिक्षेत्र के सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, शामली और गंगोह डिपो में 600 से अधिक बसों का बेड़ा है। इनमें में 20 से 25 बसें चालक और परिचालकों की कमी से खड़ी रहती हैं। लोकसभा चुनाव में जिले से पुलिस और होमगार्ड को लेकर 155 बसें अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, शाहजहांपुर, कन्नौज, अमेठी, मैनपुरी, झांसी, बारांबकी, औरेया, कासगंज, संभल गई थीं। बसों के चुनाव में जाने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा था, लेकिन, छठे चरण का चुनाव होने के बाद से बसें लौटने लगी हैं। अब तक 40 बसें लौट आई हैं। जिनको उनके निर्धारित रूट पर संचालन शुरू हो गया है। अब जो बसें आनी रह गई हैं, वह भी चार जून से पहले ही आ जाएगी। इसके बाद रूटों पर बसों की कमी नहीं होगी और यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

उधर, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव कराकर रोडवेज बसें लौटने लगी हैं। धीरे-धीरे बसें पहुंच रही हैं। जल्द ही सभी बसें आ जाएंगी। उसके बाद यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed