फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways bus started on new route

Saharanpur News: नए रूट पर रोडवेज बस शुरू, कई गांवों को मिलेगा फायदा

Fri, 20 Sep 2024 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 20 Sep 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus started on new route
सहारनपुर। परिवहन निगम के सहारनपुर डिपो ने नए रूट पर रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी है। बस संचालन से जंधेड़ा समसपुर, पहांसु और अंबेहटा चांद सहित 10 से अधिक गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। डिपो ने बस की समय सारिणी जारी की है।
विज्ञापन

परिवहन निगम का मकसद है कि हर ग्रामीण रूटों पर रोडवेज बस शुरू हो, ताकि लोगों को रोडवेज बसों का ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले। सहारनपुर डिपो ने एक बस को सहारनपुर से जंधेड़ा समसपुर, पहांसु से बड़गांव के लिए शुरू किया है। यह बस दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी बस स्टैंड से प्रतिदिन शाम पांच बजे रवाना होगी, जो बड़गांव में शाम 6:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में बस बड़गांव से अगले दिन सुबह 7:30 बजे चलेंगी, जो उसी रूट से सहारनपुर पहुंचेगी और यहां से रुड़की, हरिद्वार होते हुए दोपहर 12:30 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी।
विज्ञापन

------
-- इन गांवों को मिलेगा फायदा
चुनहेटी, मनानी, जंधेड़ा समसपुर, पहांसु, धारकी, सिकंदरपुर, अहमदपुर, बुड्ढाखेड़ा गुर्जर, हलगोवा, अंबेहटा चांद, टपरी, भगवानपुर, बड़गांव आदि।
------
-- वर्जन
हमने सहारनपुर से जंधेड़ा समसपुर, पहांसु, अंबेहटा होते हुए बड़गांव के एक बस चलाई है। रोजाना बस स्टैंड से शाम पांच बजे रवाना होगी और डेढ़ घंटे में बड़गांव पहुंचेगी। बस संचालन से क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। - जोगेंद्र सिंह, एआरएम, सहारनपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed