फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways bus stand will be built on the lines of airport, proposal sent again

सहारनपुर: हवाई अड्डे की तर्ज पर बनेगा रोडवेज बस अड्डा, दोबारा भेजा प्रस्ताव

Mon, 02 Oct 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 02 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus stand will be built on the lines of airport, proposal sent again
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर महानगर में हवाई अड्डे की तर्ज पर रोडवेज बस अड्डा बनेगा। इसको लेकर शासन में दोबारा से प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के बयान से लोगों में एक नई उम्मीद जगी है। बस अड्डे के लिए दिल्ली रोड पर खाली पड़ी आवास-विकास की जमीन को चिन्हित किया है।

विज्ञापन


लंबे अरसे से महानगर में रोडवेज बस अड्डा बनाने की मांग उठ रही है। फिलहाल स्थायी बस स्टैंड नहीं है। रेलव रोड, मानकमऊ और दिल्ली रोड कांशीराम कालोनी में सड़कों से ही रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। स्थायी बस स्टैंड नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। यहीं नहीं बस अड्डों पर मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है।
विज्ञापन

 

शनिवार की रात जनमंच प्रेक्षागृह में हुए कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पहुंचे। उन्होंने रेलवे रोड बस अड्डा पर देखा कि बसें सड़कों पर खड़ी है। इस पर उन्होंने परिवहन अधिकारियों से बात की। साथ ही कहा कि बहुत जल्द महानगर में बस अड्डा बनने जा रहा है। इसके लिए जमीन भी चिन्हित कर ली है।

दिल्ली रोड स्थित आवास विकास की जमीन पर बस अड्डा बनाया जाएगा। इस जमीन को पहले कुछ लिपिकीय त्रुटि होने के कारण प्रक्रिया थोड़ी लेट हुई। अब नए सिरे से प्रस्ताव भेजा गया है। हवाई अड्डे की तर्ज पर बस स्टैंड बनेगा। यहां मॉल, होटल, शौचालय आदि होगा। जल्द ही इसका शिलान्यास किया जाएगा। हर जगह के लिए बसें चलेगी।

सहारनपुर को मिलेगी डबल डेकर इलेक्टि्रक बसें
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि सहारनपुर से दिल्ली, देहरादून और अन्य राज्यों को इलेक्टि्रक बसों से जोड़ा जाएगा। खास बात यह है कि जल्द ही डबल डेकर बसें सहारनपुर को भेजी जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री से सर्कुलर पास करा लिया गया है।

विधायक के प्रयासों से शुरू हुई प्रक्रिया
नगर विधायक राजीव गुंबर के प्रयासों से महानगर में रोडवेज बस अड्डा बनाने की दोबारा प्रक्रिया शुरू हुई। उनकी तरफ से कई बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजें। यहीं कारण है कि अधिकारियों ने बस अड्डे का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। उम्मीद है कि जल्द ही प्रस्ताव पर फाइनल मुहर लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed