फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadway blocked due to falling trees, lights of many villages also went off

पेड़ गिरने से सड़क मार्ग अवरुध, कई गांवों की बत्ती भी गुल

Sun, 31 Jul 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Roadway blocked due to falling trees, lights of many villages also went off
रामपुर मनिहारान क्षेत्र में सड़क पर पड़ा पेड़ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर, रामपुर मनिहारान। रविवार की देर रात बारिश के साथ चली तेज हवा से रामपुर मनिहारान- बड़गांव मार्ग पर एक पेड़ टूटकर सड़क के बीच जा गिरा। इससे सड़क पर बड़े वाहनों का आवागमन बंद हो गया। पेड़ की जद में बिजली लाइन के आने से आस पास के गांवों की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई।
विज्ञापन

आधी रात के समय रामपुर मनिहारान-बड़गांव सड़क मार्ग पर तेज हवा के चलते एक पेड़ टूट कर सड़क पर जा गिरा। गनीमत रही कि पेड़ की चपेट में कोई वाहन नहीं आया। पेड़ की जद में आने से जहां बिजली लाइन टूट गई। इससे आधा दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति रात भर गुल पड़ी रही। इसके साथ ही पेड़ के सड़क पर पड़ा होने से आवागमन बाधित हो गया। केवल छोटे वाहन ही यहां से होकर निकल सके। दिन निकलने पर आसपास के गांवों के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद पेड़ को किसी तरह सड़क से हटवा कर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर देर रात हुई बारिश से एक ओर जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है वहीं नगर के कई मोहल्लों में जलभराव होने से नागरिकों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। लोगों ने बारिश के दौरान होने वाले जल भराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग नगर पंचायत से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed