{"_id":"619be27a81826851c6508d77","slug":"roads-turning-red-with-blood-lives-dying-saharanpur-news-mrt5659343186","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून से लाल हो रहीं सड़कें, दम तोड़ रहीं जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून से लाल हो रहीं सड़कें, दम तोड़ रहीं जिंदगियां
विज्ञापन
एक बाइक पर सवार होकर दिल्ली रोड़ की और बाइक पर जाती तीन सवार लेकर जाता वाहन चालक
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। यातायात माह चलने के बावजूद लोग नियमों के प्रति जागरूक नहीं हो रहे हैं। जिले में 24 घंटे में सड़क हादसों में तीन युवकों सहित पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह वर्ष में 1132 दुर्घनाएं हुई हैं, जिसमें 128 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही 712 लोग घायल हुए हैं।
रविवार को थाना मिर्जापुर क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर खाई में पलट गया, जिसमें बाइक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात गंदेवड़-रायपुर मार्ग पर ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चालक की जान चली गई। सोमवार को गंगोह में अज्ञात बाइक की टक्कर से युवक की मौत हो गई। इसी तरह प्रत्येक माह 10 से 12 लोगों की सड़क हादसे में जान जा रही है। करीब 30 से 35 लोग घायल होते है। इन दिनों यातायात माह चल रहा है। पुलिस की ओर से पूरे जनपद में लोगों को नियमों को प्रति जागरूक किया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी लोगों की अनदेखी की वजह से सड़क हादसे नहीं रूक रहे हैं। महानगर में तीन सवारी, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के लोग वाहन चलाते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा तेज रफ्तार से भी वाहनों को दौड़ाते हैं। कई हादसों में तेज रफ्तार की वजह से तो कई हादसों में हेलमेट न लगाने कारण जान गई है।
हो चुके हैं पांच हजार चालान, 40 लाख का जुर्माना भी लगाया
यातायात माह में नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस की ओर से अभी तक जिले भर में पांच हजार से अधिक चालान किए जा चुके हैं। इसके साथ ही 40 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया, लेकिन इसके बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं और नियमों को ताक पर रखकर सफर करते हैं।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ध्यान
-- दुपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाएं
-- वाहन को तेज रफ्तार से न दौड़ाएं
-- मोड़ पर वाहनों की रफ्तार कम रखें
-- कार में सीट बेल्ट का प्रयोग करें
-- शराब पीकर वाहन न चलाएं
-- यातायात नियमों का पालन करें
सड़क हादसों की प्रमुख घटनाएं
-- अंबाला रोड पर डंपर के टक्कर मारने पर बाइक सवार अमन कॉलोनी निवासी शादाब की मौत
-- गंगोह रोड पर सड़क हादसे में सुप्रीत नामक युवक की मौत
-- गागलहेड़ी बाईपास पर नागल थाना क्षेत्र के गांव भिक्खनपुर निवासी तीन युवकों की मौत।
-- दीपावली की शाम तीतरो मार्ग पर हुई दुर्घटना में बाइक सवार तीन दोस्तों की जान गई थी।
-- बाईपास पर कार अनियंत्रित होने पर पंजाब निवासी दो लोगों की मौत।
-- मिर्जापुर में अनियंत्रित बाइक के खाई में गिरने से तीन युवकों की मौत
-- गंगोह क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत
-- मिर्जापुर क्षेत्र में रायपुर के पास ट्रैक्टर पलटने से चालक की जान गई
सड़क हादसों पर अंकुश लगाने का पुलिस प्रयास कर रही है। इसी के तहत यातायात नियमों के प्रति लोग जागरूक किया जा रहा है। नागरिकों से भी अपील है कि यात्रा करते समय नियमों का पालन करें।-------आकाश तोमर, एसएसपी

ये है यातायात महा : दीवानी कचहरी यातायात कर्मियो के सामने से एक बाइक पर जाती तीन तीन सवारी- फोटो : SAHARANPUR