फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Road made before the visit of Railway Minister

रेल मंत्री के दौरे से पहले बना दी सड़क

Fri, 04 Nov 2022 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Road made before the visit of Railway Minister
सहारनपुर में रेलमंत्री के आने से पहले रातो रात में ही रेलवे रोड पर बना दी गयी सड़क - फोटो : SAHARANPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। केंद्रीय रेल मंत्री के दो दिवसीय दौरे को लेकर रेलवे अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं। माल गोदाम रोड पर पिछले कई महीनों से टूटी पड़ी सड़क को रेल विभाग ने मंत्री के आने से पहले ही बना लिया गया। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर रंगाई-पुताई का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सात और आठ नवंबर को सहारनपुर दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर अंबाला से लेकर सहारनपुर के अफसर तैयारियों में जुटे हुए हैं। अफसरों को डर है कि कहीं मंत्री के निरीक्षण में कोई कमी न मिल जाए, इसलिए पहले ही कमियों को दूर किया जा रहा है। माल गोदाम रोड की सड़क इतनी खराब हो गई थी कि नागरिकों का चलना मुश्किल हो रहा था, जैसे ही रेल मंत्री के दौरे का पता लगा कि रेलवे अधिकारियों ने माल गोदाम रोड की सड़क पर काम शुरू कर दिया। गड्ढे भरने के बजाय पूरी सड़क को दोबारा ही बना दिया गया है। यहीं नहीं रेलवे स्टेशन के भवनों की रंगाई-पुताई कर नया किया जा रहा है।

सहारनपुर में रेलमंत्री के आने से पहले ही रेलवे स्टेशन कार्यालय को ठीक करने पर लगे कर्मी

सहारनपुर में रेलमंत्री के आने से पहले ही रेलवे स्टेशन कार्यालय को ठीक करने पर लगे कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed