{"_id":"5f53da0b8ebc3e54e440294a","slug":"road-less-parking-became-bajoria-road-and-pratap-market-road-saharanpur-news-mrt4998541101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क कम पार्किंग बनी बाजोरिया रोड और प्रताप मार्केट की रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क कम पार्किंग बनी बाजोरिया रोड और प्रताप मार्केट की रोड
विज्ञापन
प्रताप मार्केट में सड़क पर खड़े वाहन।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अतिक्रमण शहर की प्रमुख समस्याओं में से एक है। वर्तमान समय में भी जिन मार्गों पर नगर निगम की तरफ से अतिक्रमण हटाने के अभियान चलाए जा रहे हैं, वहां भी चंद घंटों बाद ही फिर अतिक्रमण हो रहा है।
शनिवार को अमर उजाला ने बाजोरिया रोड का भ्रमण कर वहां अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। बाजोरिया रोड पर बड़ी संख्या में निजी अस्पताल और क्लीनिक हैं। जिला अस्पताल भी इसी मार्ग पर पड़ता है। ऐसे में यहां प्रतिदिन हजारों लोग पहुंचते हैं, इनमें ज्यादातर मरीज और तीमारदार होते हैं। प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी मरीजों को लेकर पहुंचने वाली गाड़ियां और चिकित्सकों तक की गाड़ी सड़कों किनारे खड़ी नजर आईं। सड़क के बीच में गाड़ियों की लंबी कतार के कारण डिवाइडर सरीखा बना नजर आया। यह हाल तब है, जबकि नगर निगम समय-समय पर बाजोरिया मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाता रहा है।
उधर, नेहरू मार्केट में नाला बनने के कारण थोड़ा कम अतिक्रमण है, लेकिन प्रताप मार्केट में इलेक्ट्रानिक्स दुकानों का सामान जिसमें पंखे आदि थे सड़कों पर रखे नजर आए। कई साइकिल की बड़ी दुकानें भी हैं, जिनकी साइकिलें सड़कों पर रखी दिखी। यहां पुरानी बाइकों का कारोबार भी होता है, इनकी सैकड़ों बाइकें सड़क पर खड़ी की जाती हैं।
विज्ञापन
पार्किंग नहीं होना बड़ी वजह
नगर निगम के अधिकारी बीते तीन साल से शहरवासियों को पार्किंग देने के सपने दिखाते आ रहे हैं, मगर अभी तक एक भी पार्किंग कागजों से धरातल पर नहीं उतरी है।
अतिक्रमण हटाना नगर निगम की प्राथमिकता में है। अतिक्रमण को लेकर जल्द ही नगर निगम बड़ा अभियान चलाने वाला है, इसमें सड़कों पर हुए हर तरह के अतिक्रमण को सख्ती के साथ हटाया जाएगा। इसमें किसी भी वर्ग को किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। - संजीव वालिया, महापौर, नगर निगम, सहारनपुर।

बाजोरिया रोड पर अस्पतालों के बाहर खड़े वाहन।- फोटो : SAHARANPUR

प्रताप मार्केट में सड़क पर अतिक्रमण।- फोटो : SAHARANPUR

नेहरू मार्केट में सड़क पर अतिक्रमण- फोटो : SAHARANPUR