{"_id":"57ec105a4f1c1b6809574f65","slug":"road-accidents-claimed-the-lives-of-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों ने ले ली दो की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों ने ले ली दो की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बेहट सरसावा में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मंगलवार की रात एक साइकिल सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर, सरसावा में शादी का कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार युवक युवक की हादसे में मौत हो गई।
बेहट में हादसा रात करीब 9 बजे अंबेहटा इस्माईलपुर उर्फ पठानपुरा गांव के नजदीक हुआ। मीरगढ़ गांव निवासी जमशैद (55) मिर्जापुर से साइकिल से अपने गांव लौट रहा था।
जब वह हाईवे पर अंबेहटा इस्माईलपुर उर्फ पठानपुरा के नजदीक पहुंचा, तो किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में जमशैद की मौके पर ही मौत हो गई।
खबर लगते ही परिजन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पुलिस ने शव को लिखा पढ़ी के बाद उनकी सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
सरसावा। बुधवार को एक परिवार में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई तब शादी का कार्ड बांटने जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दूसरे युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सरसावा के रायपुर रोड़ निवासी महफूज के परिवार में किसी का विवाह होना था। इसके लिए महफूज का युवा पुत्र मुस्तफा बाइक पर अपने नकुड़ निवासी साथी के साथ सुबह 5 बजे के करीब कार्ड बांटने नकुड़ जा रहा था।
बाइक चला रहा मुस्तफा जैसे ही ग्राम अगवानहेड़ के समीप पहुंचा अचानक अनियंत्रित होकर आगे जा रही भैंसा बुग्गी से पीछे से जा टकराया। मुस्तफा वहीं अचेत होकर गिर पड़ा, जबकि पीछे बैठे युवक के मुंह तथा सिर में गम्भीर चोटें आई।
समीप ही खेतों में काम कर रहे लोगों के दोनों को अस्पताल पहुंचाया तथा कार्ड में लिखे पते पर घटना की सूचना दी। लेकिन, जब तक परिजन सीएचसी पहुंचे तब तक मुस्तफा दम तोड़ चुका था।
डॉक्टरों ने गंभीर हालत में दूसरे युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृत के शव को परिजन बिना किसी कार्रवाई के घर ले गए। उधर, घर तथा मोहल्ले में युवक की मौत की खबर सुनकर मातम छा गया।