फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   RLD workers took out a procession and demonstrated

Saharanpur News: रालोद कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया

Tue, 07 Feb 2023 09:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 07 Feb 2023 09:11 PM IST
विज्ञापन
RLD workers took out a procession and demonstrated
ॉलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता
सहारनपुर। प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित नहीं किए जाने से खफा राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर तहसील सदर के नायब तहसीलदार पंकज कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि आम बजट में भी किसानों को कोई राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन

मंगलवार को हकीकत नगर स्थित धरना स्थल एकत्र होकर रालोद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह और जिलाध्यक्ष राव कैसर ने कहा कि पिछले डेढ़ माह से राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता गांव- गांव जाकर गन्ना मूल्य घोषित कराने की मांग को लेकर किसानों से मुख्यमंत्री को पत्र लिखवा रहे हैं। बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री कार्यालय में किसानों के पत्र पहुंचने के बाद भी इस किसान विरोधी सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य की घोषणा नहीं की है, जबकि पेराई सत्र शुरू हुए करीब चार महीने हो चुके हैं। उन्होंने सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा। उन्होंने तत्काल गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित करने, अवारा पशुओं से किसानों की फसलों को बचाने का प्रभावी उपाय करने, और ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र में आलू निर्यात केंद्र की स्थापना और आलू का लाभकारी मूल्य निर्धारित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो रालोद आंदोलन करेगा। इस दौरान रजनीश चौहान, हरपाल बाल्मीकि, भूरा मलिक, गजेंद्र चौधरी, राव मोहसिन,हाजी सलीम, मनोज वर्मा, सतपाल कालड़ा, नितिन कपिल, सोमप्रकाश शर्मा, राव आरिफ, राव शाकिर, रिहान प्रधान, अतुल फंदपुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed