{"_id":"62bdeddd936f5c576a4075a3","slug":"rivers-in-spate-due-to-rain-on-shivalik-hills-saharanpur-news-mrt5951093143","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: बारिश का असर, शाकंभरी देवी सहित सभी नदियां उफान पर, लोगों को हुई बड़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: बारिश का असर, शाकंभरी देवी सहित सभी नदियां उफान पर, लोगों को हुई बड़ी परेशानी
Fri, 01 Jul 2022 02:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 02:52 PM IST
सार
बारिश होने से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे हैं तो वहीं सिद्धपीठ शाकंभरी देवी सहित घाड़ क्षेत्र की सभी बरसाती नदियां उफान पर आ गईं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
शाकंभरी सिद्वपीठ के दर्शन के लिए पानी को पार कर जाते श्रद्वालु।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर में शिवालिक की पहाड़ियों पर हुई भारी बारिश के बाद सिद्धपीठ शाकंभरी देवी सहित घाड़ क्षेत्र की सभी बरसाती नदियां उफान पर रहीं। जिससे कई गांवों का घंटों तक तहसील मुख्यालय से संपर्क कटा रहा। ग्रामीणों को किनारे खड़े होकर पानी उतरने का इंतजार करना पड़ा। नदियों में पानी कम होने के बाद ही ग्रामीण अपने गंतव्य को पहुंच सके।
विज्ञापन
बुधवार की रात्रि से ही घाड़ क्षेत्र सहित शिवालिक की पहाड़ियों पर बादल छाए हुए थे। शिवालिक पहाड़ियों से सटे हुए बादशाही बाग, सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में सुबह से ही बारिश होनी शुरू हो गई थी। इसके चलते घाड़ क्षेत्र की सभी बरसाती नदियों बादशाही बाग, चपड़ी खोल, शाकंभरी खोल, पाडली नदी में पानी उफान पर रहा। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में भूरादेव के निकट नदी में सुबह ही पानी आ गया। श्रद्धालुओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। पानी कम होने के बाद ही श्रद्धालु अपने वाहनों को भूरादेव मंदिर के पास खड़ा कर माता के दर्शन को जा सके।
विज्ञापन
घाड़ में बारिश से खिले किसानों के चेहरे
घाड़ क्षेत्र में बारिश होने से एक ओर जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश के बाद खाद-बीज की दुकानों पर भी किसानों की भीड़ जुट गई है। अब घाड़ क्षेत्र में मक्का, बाजरा व मूंगफली की फसल की बुवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Udaipur Murder: उदयपुर की घटना को लेकर आतिशबाजी करने वाले पिता-पुत्र भेजे जेल, नोएडा पुलिस ने भी एक आरोपी दबोचा
बता दें कि घाड़ क्षेत्र में भूजल स्तर गहराई पर होने पर किसान सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर रहते हैं। बुधवार की शाम से हुई झमाझम बारिश के बाद क्षेत्र के किसान खुशी से झूम उठे हैं। किसान मक्का, मूंगफली व बाजरा की फसल की बुवाई करने की तैयारी में जुट गए हैं। क्षेत्र के किसान नीरज राणा, राजेंद्र सैनी, मदन राणा, करेशन सैनी, विजय कश्यप, जिला पंचायत सदस्य ताहिर पहलवान, पूर्व प्रधान नौशाद चौधरी, पूर्व प्रधान मो. आलिम, पूर्व प्रधान सइदुर्रहमान आदि ने बताया कि बारिश के बाद अब मक्का, मूंगफली व बाजरा की फसल की बुवाई समय से शुरू हो जाएगी। बुवाई समय से होने पर फसल की अच्छी पैदावार होने की संभावना भी प्रबल हो गई है।