फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rivers flowing in the mountains due to rain, movement stopped

पहाड़ियों पर बारिश से नदियां उफान पर

Tue, 11 Aug 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rivers flowing in the mountains due to rain, movement stopped
शाकंभरी देवी मार्ग के रपटे पर पानी आने पर सड़क के दोनों साइड खड़े लोग और वाहन - फोटो : SAHARANPUR
बेहट/शाकंभरी (सहारनपुर)। पहाड़ और मैदानी क्षेत्र में हुई भारी बरसात के कारण शिवालिक की पहाड़ियों से निकलने वाली अधिकांश बरसाती नदियां उफन गयी। जिसके कारण नदियों से घिरे इलाके के लगभग 20 गांवों का बाहरी स्थानों से संपर्क टूट गया। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी मार्ग समेत कई सड़कों पर आवागमन बंद हो गया। नदियां उफनने के कारण शाकंभरी मंदिर जाने वाले श्रद्धालु रास्ते में ही फंस गए। शाम चार बजे के बाद जलस्तर कम होने पर लोगों की आवाजाही शुरू हो सकी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब पांच बजे पहाड़ियों पर बारिश शुरू हुई। दो घंटे बाद सुबह सात बजे मैदानी क्षेत्र में भी बादल बरसने शुरू हो गए। पहाड़ और मैदान में हुई तेज बारिश के पानी से इलाके की बरसाती नदियां पानी से लबालब हो गई। बेहट- शाकंभरी देवी व मिर्जापुर - सुंदरपुर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। सड़कों के दोनों तरफ वाहनों और लोगों की भीड़ लग गई। इन मार्गों को कई स्थानों पर नदी का पानी सड़क पर पहुंच गया। सीमेंट के रपटे सड़क बनाकर पानी को सड़क के ऊपर से निकलने की व्यवस्था की गई है। जिसका लाभ जनता को मिला।
विज्ञापन

उधर सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में नदी में पानी का तेज बहाव आने पर श्रद्धालु आदि शक्ति मां शाकंभरी देवी के दर्शन नहीं कर सके। जो श्रद्धालु रविवार की रात सिद्धपीठ में रुके थे वह वहीं पर फंस गए। जो सोमवार सुबह माता दर्शन के लिए गए थे, उन्हें बाबा भूरादेव मंदिर पर खड़े होकर पानी उतरने का इंतजार करना पड़ा। हालांकि शाम करीब चार बजे के बाद नदियों का जलस्तर कम होने पर सिद्धपीठ समेत नदियों से घिरे गांवों में आवाजाही शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहट। सोमवार को यमुना नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। हथिनीकुंड बैराज पर दोपहर 12 बजे 52390 क्यूसेक दर्ज किया गया, हालांकि इसके बाद जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की गई। शाम 5 बजे जलस्तर की स्थिति 25298 रिकार्ड की गई।

शाकंभरी देवी रोड पर पानी को पार करते लोग।

शाकंभरी देवी रोड पर पानी को पार करते लोग।- फोटो : SAHARANPUR

शाकंभरी देवी नदी में पाने आने पर सिद्धपीठ की तरफ फंसे श्रद्धालु।

शाकंभरी देवी नदी में पाने आने पर सिद्धपीठ की तरफ फंसे श्रद्धालु।- फोटो : SAHARANPUR

बेहट क्षेत्र में मशकरा नदी में आया पानी का उफान।

बेहट क्षेत्र में मशकरा नदी में आया पानी का उफान।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed