फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ritu session began investigating new Tweets

रीतू के नए ट्वीट सेशन की जांच शुरू

Thu, 08 Oct 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 08 Oct 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी एनके त्यागी की मौत पर सोशल साइट पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में आरोपी रीतू राठौर की ओर से किए गए नए ट्वीट सेशन की जांच शुरू की गई है। यह भी पड़ताल की जा रही है कि क्या पहले आरोपों के साथ ही जांच आगे बढ़ाई जाए या फिर नए ट्वीट में व्यक्त की गई भावनाओं के आधार एफआईआर की फाइल में कुछ अन्य बिंदू जोड़ते हुए जांच की जाए। दिल्ली में रीतू की लोकेशन और भाजपा या किसी अन्य पार्टी से जुड़े उसके स्टेटस की भी स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि रीतू राठौर नाम की महिला के नाम वाले ट्वीट एकाउंट होल्डर की ओर से अपलोड किए गए स्क्रीनशॉट वाले पोस्ट को लेकर थाना सदर में सद्भाव बिगाड़ने के प्रयास के आरोप में धारा 505 के तहत मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। इस एफआईआर के दर्ज होने के बाद पुलिस तो अब तक रीतू राठौर की दिल्ली में लोकेशन से लेकर उससे जुड़ी प्रोफाइल डिटेल तक नहीं पहुंच पाई। लेकिन पुलिस की गिरफ्त से दूर रहकर भी रीतू ने ट्वीट एकाउंट से ही प्रतिक्रिया के रूप में कुछ नए ट्वीट किए थे।
विज्ञापन


एक घंटे के अंदर ही 14 ट्वीट करते हुए रीतू ने इस मामले से खुद और परिवार को सदमे में बताया था। इसके अलावा मां, बच्चों का जिक्र करते हुए भावनात्मक रूप से अपने जज्बात पेश करने की कोशिश की थी। सूत्रों की माने तो पहले की गई पोस्ट और अब डाले गए नए ट्वीटवाले एकाउंट होल्डर की वास्तविकता जांचने के साथ ही आरोपी महिला की नीयत और इरादों का विश्लेषण करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच प्रभारी संजय पांडेय का कहना है कि सोशल साइटों पर साइबर टीम की निगरानी के साथ ही दिल्ली में भी महिला की लोकेशन और उसकी प्रोफाइल डिटेल की पड़ताल की जा रही है। कुछ नए ट्वीट का पता चला है। उनको देखा जा रहा है। उसकी भाषा, नीयत और भावना को आंकने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed