{"_id":"5fa02fcd8ebc3e5be028cd23","slug":"revision-program-for-electoral-rolls-saharanpur-news-mrt509173578","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम अखिलेश सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा है कि वे अपने दलों के बूथ लेवल एजेंट नियुक्त कर दें। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने एक जनवरी 2020 के आधार पर फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए कार्यक्रम जारी किया है।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचक नामावलियों के लिए दावे/आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 17 नवंबर से 15 दिसंबर तक, दावे/आपत्ति प्राप्त करने के लिए विशेष अभियान 22, एवं 28 नवंबर और पांच एवं 13 दिसंबर को चलेगा। दावे और आपत्तियों का निस्तारण पांच जनवरी तक और निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2021 को किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर पदाभिहित अधिकारी प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक जनसामान्य को निर्वाचक नामावली का निरीक्षण कराएंगे। इस दौरान उपजिलाधिकारी नकुड़ हिमांशु नागपाल, उपजिलाधिकारी देवबंद राकेश कुमार, तहसीलदार सदर गोपेश तिवारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, सपा के जिला उपाध्यक्ष अब्दुल गफूर, बसपा से प्रताप सिंह, कांग्रेस से मनीष त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
-----------
मतदाताओं और मतदान केंद्रों की स्थिति
जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रों में 2489455 मतदाता, जिनमें 1326045 पुरुष और 1163300 महिला मतदाता हैं। वहीं, 1283 मतदान केंद्र पर 2760 मतदेय स्थल हैं।