फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Revenue team did physical verification on the 13th day of dharna

धरने के 13 वें दिन राजस्व टीम ने किया भौतिक सत्यापन

Thu, 25 Nov 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Revenue team did physical verification on the 13th day of dharna
नागल में मौके पर भौतिक सत्यापन को पहुंची टीम - फोटो : SAHARANPUR
नागल (सहारनपुर)। मीरपुर रेलवे फाटक पर पिछले 13 दिन से किसानों की मांगों को लेकर भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन चल रहा है। इसके मद्देनजर बृहस्पतिवार को डीएफसीसी के कानूनगो ने हलका लेखपालों के साथ मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया।
विज्ञापन

डीएफसीसी के कानूनगो श्रीनिवास, हल्का लेखपाल हिना और गोविंद गुप्ता दोपहर के समय गांव बसेड़ा के जंगल में मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने चक मार्ग का भौतिक सत्यापन करते हुए पैमाइश कर रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को भेजने की बात कही। उधर मीरपुर फाटक पर चल रहे भाकियू तोमर के धरने पर मंडल उपाध्यक्ष चौ. बिरेंदर सिंह ने कहा कि किसानों को अपनी समस्या के निस्तारण के लिए 13 दिन से धरने पर बैठे हो गए हैं, लेकिन सरकार की नींद नहीं टूट रही है। कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि जो सरकार किसान मजदूर हितैषी होने की बात करती है, उसी सरकार में किसान परेशान हैं। उनकी जायज मांगों का भी निस्तारण नहीं हो पा रहा है। लेकिन किसानों ने भी ठान ली है चाहे उन्हें एक वर्ष बीत जाए जब तक समस्याओं का निस्तारण नहीं होता धरना स्थल से नहीं उठेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर विजेंद्र उर्फ काला, कृष्ण कुमार, हरीश चंद्र स्वामी, मांगेराम, बलबीर चौधरी, मेनपाल सिंह, अकरम, वाजिद, सुलेमान, असलम, राव अशफाक, बृजपाल, टीटू, मनीराम, प्रमिल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed