फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Revenue Secretary to review development works

राजस्व सचिव ने की विकास कार्यों की समीक्षा

Sun, 10 Jul 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नागल
ब्यूरो/अमर उजाला, नागल Updated Sun, 10 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Revenue Secretary to review development works
मुकुंदपुर में राजस्व सचिव की समीक्षा के दौरान मौजूद ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राजस्व सचिव दिनेश कुमार सिंह ने शनिवार को नागल ब्लाक के लोहिया ग्राम मुकुंदपुर में विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें त्वरित निदान के लिए अधीनस्थ अफसरों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे राजस्व सचिव दिनेश कुमार सिंह जिला स्तरीय अफसरों के काफिले के साथ गांव मुकुंदपुर पहुंचे। यहां गांव के प्राथमिक स्कूल में पहले से ही मौजूद ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने गांव में  हुए सीसी सड़क निर्माण, शौचालयों, सौर ऊर्जा लाइटों की जानकारी ली।
विज्ञापन


समाजवादी, वृद्धावस्था, विकलांग पेंशन के लाभार्थियों से पेंशन मिलने की स्थिति पूछी। गांव में कराए गए विद्युतीकरण और संपर्क मार्गों की दशा भी देखी। सब कुछ ठीक मिलने पर सचिव संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डा. शीशराम, साधुराम, अशोक त्यागी, शेरसिंह, इंद्र चौधरी, खुर्शीद प्रधान, परमाल सिंह आदि ग्रामीणों ने गांव में प्रदूषित जल से हो रही बीमारियों से निजात दिलाने के लिए गांव में टंकी का निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण, बरसात के पानी की निकासी हेतु तालाब की खुदाई आदि विकास कार्यों को कराने की मांग उठाई।


सचिव राजस्व ने अधीनस्थ अधिकारियों को सभी समस्याओं के निदान के लिए प्रस्ताव की फाइल बना कर भेजने के निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी दीपक मीणा, जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह, जिला विकास अधिकारी विक्रम सिंह, एसडीएम देवबंद डीपी सिंह समेत विकास खंड नागल के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। करीब 40 मिनट तक गांव में रुकने के बाद दिनेश कुमार सिंह लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed