फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Revenue inspectors protest

राजस्व निरीक्षकों ने किया बहिष्कार, प्रदर्शन

Tue, 01 Oct 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Revenue inspectors protest
सहारनपुर। नियमावली के अनुसार अविलंब पदोन्नति करने सहित अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर तहसील सदर परिसर में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने अपर मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर दीप्ती देव यादव को सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर डिप्टी कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ ने कहा कि प्रदेश में प्रोन्नति के 617 पदों के सापेक्ष 558 नायब तहसीलदार के पद रिक्त हैं। सभी अर्हताएं पूरी करने के बावजूद राजस्व निरीक्षकों की नायब तहसीलदार के पद पर प्रोन्नति नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि राजस्व निरीक्षक संवर्ग से नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति कराई जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रिक्त पडे़ 65 पदों को रजिस्ट्रार कानूनगो एवं राजस्व निरीक्षक संवर्ग से पूर्व निर्धारित कोटे के आधार पर भरा जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व निरीक्षक संवर्ग का ग्रेड वेतन उसके अन्य समकक्ष पदों के समान 4200 रुपये किया जाए। उन्होंने राजस्व निरीक्षकों के बैठने के लिए कार्यालय और फर्नीचर की व्यवस्था कराने, तहसील स्तर पर राजस्व पुलिस की व्यवस्था करने आदि की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष रमेश चंद वर्मा, सचिव राजेश कुमार गुप्ता, अशोक कुमार सैनी, पवन गुप्ता, मो. शोएब, हुकुम सिंह, नरेंद्र शर्मा, पार्थ शर्मा, प्रीति देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed