फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Revealing theft in hospital, Max recovered goods including car

अस्पताल में चोरी का खुलासा, मैक्स गाड़ी सहित सामान बरामद

Fri, 10 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Revealing theft in hospital, Max recovered goods including car
फतेहपुर थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर के बारे में जानकारी देते एसपी देहात विद्या सागर मिश्र - फोटो : SAHARANPUR
अस्पताल में चोरी का खुलासा, मैक्स गाड़ी सहित सामान बरामद
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। मुजफ्फराबाद के योग शक्ति अस्पताल में चार जनवरी की रात हुई चोरी का फतेहपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरों से अस्पताल से चोरी हुए सामान के साथ ही देहरादून से चोरी की गई एक मैक्स गाड़ी भी पुलिस ने बरामद की है। एक चोर को पुलिस ने धर दबोचा, जबकि उसके तीन साथी फरार होने में सफल रहे। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पकड़ा गया चोर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर विभिन्न थानों में 14 मुकदमे दर्ज है।

एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि फतेहपुर एसओ अमित शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार की रात साढे़ 12 बजे गंगाली रोड पर घेराबंदी की तो वहां से रईस पुत्र समद कुरैशी निवासी गंदेवड़ा को पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी शोएब उर्फ दाई पुत्र इरफान कुरैशी, अनवर पुत्र अख्तर निवासीगण गंदेवडा थाना फतेहपुर और सोनी निवासी देहरादून मौके से फरार होने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपी के पास से देहरादून के रायवाला से दो जनवरी को चोरी की गई मैक्स महेंद्रा गाड़ी एचआर 02 एजी 3685, मुजफ्फराबाद के योग शक्ति अस्पताल से तीन जनवरी की रात को चोरी किए गए सामान इंवर्टर, बैटरी के साथ ही एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। एसओ अमित शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि प्रशांत सैनी के योग शक्ति अस्पताल से चोरी किया गया अन्य सामान उसके साथियों के पास है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। एसओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की थाने पर हिस्ट्रीशीट खुली है। उसके खिलाफ फतेहपुर थाने और देहरादून जनपद में 14 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed