{"_id":"6238b8ff269a8e18997486c5","slug":"retired-soldier-dies-in-collision-with-pickup-saharanpur-news-mrt5812530107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से रिटायर्ड फौजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से रिटायर्ड फौजी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। हरिपुर गांव के पास पिकअप ने बाइक पर जा रहे सेवानिवृत्त सैनिक को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी भी चोटिल हुई है। ग्रामीणों ने पिकअप और उसके चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेज दिया है।
हादसा सोमवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे बेहट कोतवाली क्षेत्र में हुआ। चाटकी गांव निवासी आर्मी से रिटायर्ड सेवाराम (65) अपनी पत्नी रामकली के साथ बाइक पर कलसिया की तरफ जा रहे थे। हरिपुर गांव के पास उनकी बाइक में सामने से तेज गति से गई पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरने से सेवाराम गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकी उनकी पत्नी को मामूली चोट आई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पीछा करने के बाद पिकअप और उसके चालक को पकड़ लिया और 108 पर कॉल करके एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस सेवाराम को लेकर सीएचसी बेहट पहुंची, जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर लगने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया और उसके चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार पांडेय ने बताया, कि चालक को पिकअप सहित पकड़ लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।