{"_id":"647cd0a24dcaf5124c0144e6","slug":"responsible-citizens-will-beg-for-resolutions-by-going-door-to-door-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-3661-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: घर घर जाकर संकल्पों की भिक्षा मांगेंगे जिम्मेदार नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: घर घर जाकर संकल्पों की भिक्षा मांगेंगे जिम्मेदार नागरिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मोक्षायतन योग साधक संघ एवं सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी नौ जून से घर घर जाकर नागरिकों से संकल्पों की भिक्षा मांगेंगे। दोनों संगठनों के पदाधिकारियों का मानना है कि संकल्पों में जिन बातों को कर्मों को शामिल किया गया है। यदि समाज उन पर चले तो हम अपनी संस्कृति के साथ ही गिरते जीवन मूल्यों को भी बचा सकते हैं।
भिक्षा अभियान को लेकर रविवार को मोक्षायतन योग साधक संघ और सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता की। स्वामी पद्मश्री भारत भूषण ने बताया कि दुनिया को खुशहाल जीवन की राह दिखाने वाले भारतीय समाज का खुद अपनी जीवनशैली से विमुख हो जाना आज पारिवारिक बिखराव, सामाजिक चुनौतियों और स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन चुका है। मोक्षायतन योग साधक संघ और सीनियर सिटीजंस वेलफेयर सोसायटी व अन्य जिम्मेदार संस्थाओं के सहयोग से भिक्षाटन के माध्यम से व्यापक पुनर्जागरण पर निकले हैं। इसकी शुरुआत नौ जून की सुबह छह बजे कंपनी बाग प्रदर्शनी स्थल से होगी। केएल अरोड़ा ने कहा कि हम जीवनशैली में गुणात्मक परिवर्तन लाने के लिए घर घर जाकर पांच संकल्पों की भिक्षा मांगेंगे।
इन संकल्पों की मांगी जाएगी भिक्षा
-नियमित ब्रह्म मुहूर्त जागरण व मातृ-पितृ व ईश्वर को कृतज्ञ नमन
-नित्य योगाभ्यास व व्यायाम
-सात्विक शाकाहारी भोजन व नशे का त्याग
-स्वाध्याय व आत्म निरीक्षण
-अपनी आस्था के अनुसार ईश्वर की उपासना