{"_id":"603924988ebc3ee9032e2b02","slug":"respect-fund-will-be-diagnosed-again-from-march-1-to-3-saharanpur-news-mrt5272225120","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर लगाएंगे मेला, सम्मान निधि की समस्याओं का होगा निदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर लगाएंगे मेला, सम्मान निधि की समस्याओं का होगा निदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक से तीन मार्च तक फिर होगा सम्मान निधि का निदान
- प्रत्येक ब्लाक स्तर पर एक से तीन मार्च तक होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए फिर मेले का आयोजन होगा। यह मेले एक से तीन मार्च तक लगाए जाएंगे। इसमें आधार संख्या गलत दर्ज होने, अक्षर के अनुरूप डाटा में नाम नहीं होने जैसी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। मेला विकास खंडों में राजकीय बीज भंडारों पर लगाए जाएंगे। जिले के करीब 35 हजार किसान योजना का लाभ मिलने से वंचित हैं।
किसानों को आय बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार इस योजना के तहत छह हजार रुपये हर वर्ष किसानों को उनके खाते में देती है। जिले में करीब 3.25 लाख किसान पंजीकृत हैं। इनमें से 2.90 लाख किसानों के खाते में धनराशि जा रही है। शेष को लाभ नहीं मिल रहा है। इसमें आधार कार्ड और खतौनी में नाम गड़बड़ी बताई जा रही है।
- 4477 शिकायतों का हुआ था निस्तारण
एक से तीन फरवरी तक चले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना समाधान दिवसों में 7992 शिकायतें आईं थी। जिनमें से 4477 का मौके पर निस्तारण करा दिया गया था। इनके अलावा 1950 शिकायतें ऐसी आई थीं जो किसान पात्र हैं लेकिन पोर्टल उन्हें अपात्र दिखा रहा था। इन सभी को पात्र श्रेणी में दर्ज कराने के लिए उनका डाटा कृषि निदेशालय को भेजा गया था। जबकि 1565 शिकायतें निस्तारण की प्रक्रिया में थीं।
विज्ञापन
------- वर्जन --
एक से तीन मार्च तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिन किसानों का आधार कार्ड संख्या गलत दर्ज है या नाम के अनुरूप पोर्टल पर डाटा दर्ज नहीं है। ऐसे किसानों की समस्या का निस्तारण किया जाएगा। पात्र किसान आधार कार्ड और बैंक खाते के विवरण के साथ अपने विकास खंड के राजकीय बीज भंडार पर पहुंचकर इसे ठीक करा सकते हैं।
-- रामजतन मिश्र, उप निदेशक कृषि।