फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Reservation welcomed Jan Jagran Jyot Rath Yatra

आरक्षण जन जागरण ज्योत रथयात्रा का किया स्वागत

Wed, 03 Feb 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Reservation welcomed Jan Jagran Jyot Rath Yatra
साढ़ौली कदीम। संवैधानिक आरक्षण मोर्चा के तत्वावधान में एक फरवरी को सिद्ध पीठ मां शाकंभरी देवी से शुरू हुई आरक्षण जन जागरण ज्योत रथयात्रा का सलेमपुर गदा में ग्रामीणों ने स्वागत किया। रथयात्रा संचालकों ने कहा पिछले 70 साल से 17 उप जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर उप जातियों का संघर्ष लगातार जारी है। इसके चलते संवैधानिक आरक्षण संघर्ष मोर्चा के द्वारा एक फरवरी से सिद्ध पीठ मां शाकंभरी देवी में विशाल कार्यक्रम कर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा 51 दिवसीय है। 51 दिन तक यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 25 जिलों से होते हुए 23 मार्च को दिल्ली पहुंचेगी। यात्रा का सलेमपुर गदा में सोमपाल कश्यप एवं प्रधान राजू कश्यप के नेतृत्व में राकेश प्रजापति, सुमित कुमार कश्यप, शुभम कश्यप, सूरज, सोनू, मांगेराम, सुखबीर कश्यप, जसवीर, राव हसीन आदि ने स्वागत किया। इसमें देवेंद्र कश्यप, जय भगवान कश्यप, राकेश कश्यप, राम कुमार कश्यप, हुकम सिंह कश्यप, मदन पाल कश्यप, ब्रजपाल कश्यप, ऋषि पाल कश्यप, प्रमोद कश्यप, सुरेंद्र कुमार कश्यप आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed