फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Reservation for Municipal Corporation Election

नगर निगम चुनाव के लिए आरक्षण तय

Sun, 07 May 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 07 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
आपत्तियों के निस्तारण के बाद नगर निगम ने वार्डों पर आरक्षण तय कर दिया गया है। अभी तक शांत बैठे पार्षद का चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग आरक्षण तय होते ही सक्रिय हो गए हैं, जो टिकट पाने के लिए नेताओं की शरण में हैं। 
विज्ञापन


पिछले दिनों नगर निगम ने ओबीसी का रैपिड सर्वे कराया, जिसमें ओबीसी की संख्या करीब ढाई लाख आई। एससी और एसटी की संख्या 14 से 15 प्रतिशत है। नगर निगम की कुल आबादी आठ लाख पांच हजार 478 है।
विज्ञापन


ओबीसी के सर्वे के बाद नगर निगम ने लोगों से आपत्ति मांगी थीं। तीन और चार मई को निगम के पास कुल 15 आपत्तियां आईं, जिनका निस्तारण शनिवार को कर दिया गया। साथ ही आरक्षण भी तय हो गया है। सूत्रों के अनुसार कुल 70 वार्डों में से एससी और एसटी के खाते में दस वार्ड आए हैं। ओबीसी के लिए 19 वार्ड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी 41 वार्ड सामान्य रहेंगे। एससी-एसटी, ओबीसी और सामान्य सभी सीटों पर 33 प्रतिशत महिलाओं का हक रहेगा। यानी एससी की सीटों पर तीन, ओबीसी की सीटों पर छह और सामान्य की सीटों पर करीब 13 महिलाएं पार्षद का चुनाव लडे़ंगी। उधर, आरक्षण तय होते ही पार्षद चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले लोग सक्रिय हो गए हैं। वह टिकट पाने के लिए नेताओं के चक्कर लगा रहे हैं। उधर, नगरायुक्त ने भी आरक्षण तय कर दिए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed