{"_id":"64cbffab27fb7e3211052db4","slug":"report-lodged-against-24-in-board-case-one-sent-to-jail-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-7109-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बोर्ड प्रकरण में 24 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, एक को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बोर्ड प्रकरण में 24 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, एक को जेल भेजा
विज्ञापन
राजपूत समाज के लोगों ने थाने पहुंच जताया विरोध
नागल। गांव भलस्वा ईसापुर में सम्राट मिहिर भोज का बोर्ड लगाने को लेकर पुलिस व राजपूत समाज के बीच हुई तनातनी के प्रकरण में पुलिस ने वीडियो के आधार पर 24 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। राजपूत समाज के लोगों ने इसके विरोध में थाने पहुंचा अपना आक्रोश जताया।
बता दें कि मंगलवार शाम भलस्वा ईसापुर में राजपूत समाज के लोगों ने गांव के बाहर सड़क किनारे एक बोर्ड लगा दिया था जिस पर कुछ लिखा हुआ नहीं था। समाज के लोग बोर्ड पर सम्राट मिहिर भोज का पोस्टर चस्पा करना चाहते थे। सूचना पर एसपी देहात भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान राजपूतों तथा पुलिस के बीच काफी तनातनी हुई थी। पुलिस बोर्ड तो नहीं उखाड़ सकी थी, लेकिन उस पर पोस्टर भी नहीं चस्पा होने दिया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि इस प्रकरण में वीडियो के आधार पर मंगलवार की रात को ही 9 लोगों को नामजद एवं 15 अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। बृहस्पतिवार को नामजद दुष्यंत राणा पुत्र ओमपाल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर राजपूत समाज के लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में थाने पहुंच नाराजगी जाहिर करते हुए इसे तानाशाहीपूर्ण बताया।