{"_id":"624886b54f0bf4669e1402f3","slug":"report-filed-against-two-in-pf-scam-of-gandhi-ashram","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: गांधी आश्रम पीएफ घोटाले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, ऐसे कर्मचारियों का हक मार रहे थे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: गांधी आश्रम पीएफ घोटाले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, ऐसे कर्मचारियों का हक मार रहे थे आरोपी
Sat, 02 Apr 2022 10:55 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:55 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक मोहल्ला कपिल विहार स्थित गांधी आश्रम के कर्मचारी महातम और अखिलेश के खिलाफ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच में सामने आया है कि कर्मचारियों के वेतन से पीएफ की रकम काटी जा रही थी लेकिन वह जमा नहीं हो रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
गांधी आश्रम पीएफ घोटाले में दो खिलाफ केस दर्ज
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में गांधी आश्रम से जुड़े कर्मचारियों के साथ 63 लाख के पीएफ घोटाले में कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच में सामने आया है कि गांधी आश्रम प्रबंधन कर्मचारियों के वेतन से पीएफ का पैसा काट रहा था, लेकिन वह कार्यालय के खाते में जमा नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मोहल्ला कपिल विहार स्थित गांधी आश्रम के कर्मचारी महातम और अखिलेश के खिलाफ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा शनिवार देर शाम रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच में सामने आया है कि इन कर्मचारियों ने पीएफ का 63 लाख की रकम खाते में जमा नहीं कराई है, जिसकी जांच कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
जांच में पता लगा है कि गांधी आश्रम प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के वेतन से पीएफ का पैसा तो काटा जा रहा था, लेकिन वह कार्यालय के खाते में जमा नहीं किया जा रहा था। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय में लगातार शिकायत मिलने के बाद कार्यालय की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी सिटी का कहना है कि जांच के बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पता चला है कि आरोपी कुछ पैसा जमा कर चुके हैं।
विज्ञापन