फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Report filed against the head husband and woman accused of rape

दुष्कर्म के आरोपी प्रधान पति और महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 09 Sep 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Report filed against the head husband and woman accused of rape
सहारनपुर, बेहट। दुष्कर्म पीड़िता द्वारा बुधवार को डीआईजी ऑफिस के बाहर हाथ की नस काटने के बाद बेहट पुलिस ने रात में ही आरोपी प्रधान पति व उसकी सहयोगी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

बेहट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने मंगलवार को डीआईजी ऑफिस में बयान दर्ज कराए थे, कि प्रधान पति ने आवास बनवाने का झांसा देकर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। आरोप है कि इसका पता चलने पर प्रधान पति साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और पुलिस में शिकायत करने के लिए धमकी दी। इसे क्षुब्ध होकर पीड़िता ने बुधवार को डीआईजी ऑफिस पहुंच कर ऑफिस के बाहर ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली थी। इस घटना के बाद देर रात बेहट पुलिस ने आनन-फानन में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी प्रधान पति रियासत पुत्र नानू और उसकी सहयोगी गीता पत्नी गोपाल निवासी गांव पानसर कोतवाली बेहट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया, कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed