{"_id":"63dd4cba7be31b1c8820a1ab","slug":"report-filed-against-seven-including-four-sons-of-village-head-saharanpur-news-c-14-1-104173-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ग्राम प्रधान के चार बेटों समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ग्राम प्रधान के चार बेटों समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Fri, 03 Feb 2023 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। एनआरआई महिला की जमीन का मालिक बनकर फर्जी तरीके से बैनामा करने के मामले में मिर्जापुर के ग्राम प्रधान के चार बेटों समेत सात के खिलाफ मिर्जापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।
सऊदी अरब के कतर में रहने वाली मिर्जापुर निवासी नजमुनिशां पत्नी अफजाल अहमद कासमी ने बताया, कि उनकी शफीपुर गांव के पास स्थित 6 बीघा जमीन का हिदायत अली, हसन, शाहनवाज व हुसैन पुत्रगण मोहम्मद आरिफ निवासी गांव मायापुर हाल निवासी मिर्जापुर पोल, महबूब रमानी पुत्र अब्दुल रहमान निवासी मिर्जापुर पोल, धनराज पुत्र साधूराम निवासी बादशाहीबाग, श्रवण पुत्र फगवा निवासी गांव रहणा थाना मिर्जापुर ने जालसाजी कर षड्यंत्र रचकर श्रवण को उनकी जमीन का मालिक दर्शा कर अन्य लोगों को बैनामा करा दिया है। पीड़िता का कहना है, कि जब उन्हें इस मामले की जानकारी हुई, तो उन्होंने आरोपियों से बात की, लेकिन आरोप है, कि उन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत डीआईजी से की। डीआईजी के आदेश के बाद मिर्जापुर थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। यहां बता दें कि एनआरआई महिला के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी हिदायत, हसन, शाहनवाज व हुसैन मिर्जापुर पोल के ग्राम प्रधान मोहम्मद आरिफ के बेटे है।