{"_id":"5e0e2f0e8ebc3e880c79d8b0","slug":"report-filed-against-eight-including-village-head-in-the-jogendra-murder-case-saharanpur-news-mrt4617728103","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगेंद्र हत्याकांड में ग्राम प्रधान सहित आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगेंद्र हत्याकांड में ग्राम प्रधान सहित आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
गंगोह के गांव सनौली में मृतक जोगिंदर के बच्चे
- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। ग्राम सनौली में जमीन के विवाद में हुई ग्रामीण की मौत के बाद बृहस्पतिवार को शव जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद गांव में पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसका अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इस पर हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम नकुड़ एवं सीओ ने उचित मुआवजा दिलाने के साथ आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत करते हुए उन्हें मृतक के अंतिम संस्कार के लिए राजी किया। इस मामले में ग्राम प्रधान सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दें कि बुधवार देर शाम गांव सनौली के दो पक्षों जगविंद्र व ओम प्रकाश पक्ष में जमीन की डोल को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों में मारपीट व फायरिंग हो गई थी। मौके पर मौजूद गांव के ही जोगेंद्र पुत्र प्रीतम के सिर में गोली लग गई थी जबकि कई अन्य घायल भी हो गए थे। जोगेंद्र को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। जोगेंद्र की मौत के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी है। रात में ही अतिरिक्त पुलिस बल को भी बुला लिया गया था। पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन लोगों को रात में ही हिरासत में ले लिया था।
बृहस्पतिवार को जैसे ही शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो वहां पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि जोगेंद्र का इस झगडे़ से कोई लेना देना नहीं था, वह तो बिना वजह मारा गया। उन्होंने मुआवजे की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। पहले से ही वहां मौजूद कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह एवं तहसीलदार देवेंद्र कुमार ने इसकी सूचना एसडीएम नकुड़ पूरन सिंह राणा एवं सीओ अजय शर्मा को दी। दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उचित मुआवजा दिए जाने का आश्वासन देकर मृतक का अंतिम संस्कार करवाया।
विज्ञापन
इस मामले में जगविंदर ने ग्राम प्रधान कुलविंदर सहित आठ लोगों के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गांव में दूसरे दिन भी फोर्स तैनात रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जोगेंद्र के परिजनों के समक्ष खड़ा हुआ रोजी रोटी का संकट
गंगोह। बुधवार को हुए जमीन के विवाद में मारे गए जोगेंद्र का किसी भी पक्ष से कोई वास्ता नहीं था। फायरिंग पर वह जैसे ही अपने घर से बाहर निकला तो उसी समय उसके सिर में गोली लग गई। इसके बाद उसकी अस्पताल जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। जोगेंद्र की दो बेटियां शादी लायक हैं और एक बेटा छोटा सनी दिव्यांग है जो अभी आठवीं कक्षा का छात्र है। शव गांव में पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसका अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और मुआवजे की मांग की। इस पर मौके पर पहुंचे एसडीएम पूरन सिंह और सीओ गंगोह अजेय शर्मा ने सरकारी योजनाओं के तहत मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की बात कही। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए और मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। बता दें की जोगेंद्र के घर में अन्य कोई कमाने वाला नहीं है और ना ही कोई उसके यहां जमीन है। वह ट्रैक्टर चला कर ही परिवार की गुजर बसर करता था।

गंगोह के गांव सनौली में तैनात अतिरिक्त पुलिस बल- फोटो : SAHARANPUR