फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Report filed against dairy operators, hunger strike

डेयरी संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, अनशन जारी

Mon, 24 Feb 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Report filed against dairy operators, hunger strike
हकीकत नगर धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन करते डेरी संचालक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर से डेयरियों को बाहर किए जाने के विरोध में नगर निगम में हंगामा करते हुए धारा 144 का उल्लंघन और गाय बांधने के मामले में थाना कुतुबशेर में पांच डेयरी संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, सरकारी काम में बाधा डालने पर कोतवाली सदर बाजार में एक डेयरी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर तीसरे दिन भी डेयरी संचालकों का क्रमिक अनशन जारी रहा और भाकियू ने समर्थन दिया।
विज्ञापन

थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि सहायक नगरायुक्त की तहरीर पर डेयरी संचालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया, संजीव वालिया, आदेश त्यागी, चौधरी रणवीर, शाहवेज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन पर आरोप है कि जनपद में धारा 144 लगी होने के बावजूद बिना अनुमति नगर निगम में एकत्र होकर हंगामा किया और नगर निगम परिसर में गाय लाकर बांध दिया। इनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, कोतवाली सदर बाजार में शास्त्री नगर निवासी डेयरी संचालक कर्म सिंह के खिलाफ क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आशीष की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। कर्म सिंह पर आरोप है कि नगर निगम टीम जब शास्त्रीनगर में डेयरी हटवाने गई तो कर्म सिंह ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्महत्या की कोशिश के अलावा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। सदर इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, तीसरे दिन भी हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में डेयरी संचालकों का क्रमिक अनशन जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार और उमेद सिंह सहित कई किसानों ने धरना स्थल पर पहुंचकर डेयरी संचालकों को समर्थन दिया और आंदोलन में साथ खड़े होने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष संजय वालिया ने कहा कि नगर निगम डेयरी संचालकों का उत्पीड़न कर रहा है। डेयरियों को शहर से बाहर किए जाने का फैसला गलत है। डेयरी संचालकों के उत्पीड़न के खिलाफ अनशन जारी रहेगा। नगर निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करने के साथ ही डेयरी संचालकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके लिए महापौर और नगरायुक्त जिम्मेदार हैं। इस दौरान आदेश त्यागी, बलबीर चौधरी, संजीव वालिया, मोहम्मद अहमद, शैंकी, राजू, पप्पू चौधरी, मोहम्मद अहमद, दिलशाद, रमजान, जमशेद, इरफान सहित अनेक डेयरी संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed