फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Renters should check the documents closely

Saharanpur News: किराये पर भवन देने वाले बारीकी से करें दस्तावेजों की जांच

Sun, 06 Aug 2023 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Renters should check the documents closely
देवबंद। योगी सरकार के अभियान ऑपरेशन तलाश के तहत कोतवाली परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें किराये पर कमरे देने वाले मकान मालिकों को जरूरी हिदायत दी गईं। साथ ही उनसे कहा गया सभी दस्तावेजों की जांच बारीकी से कराएं। रविवार को आयोजित बैठक में इंस्पेक्टर (क्राइम) सिराजुद्दीन ने कहा कि सभी मकान मालिक जो तलबाओं को किराये पर कमरे मुहैया कराते हैं, उनको कमरा देने से पहले सभी दस्तावेज ले लेने चाहिए। जिसको किराये पर कमरा दिया जा रहा है। उसकी आईडी इंटरनेट पर चेक की जा सकती है। उससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि आईडी असली है या फर्जी। इंस्पेक्टर सिराजुद्दीन ने बताया कि किसी भी संदिग्ध को मकान किराये पर न दें और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। बैठक में काफी संख्या में भवन स्वामी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed