फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Remove candle tribute in March

कैंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि दी

Thu, 22 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 22 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Remove candle tribute in March
पाकिस्तान का पुतला फूंकते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने उड़ी में मारे गए सैनिकों को कैंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि अर्पित की। महानगर अध्यक्ष राधेश्याम नारंग, रायवाला कपड़ा मार्केट के प्रधान ओमप्रकाश कंसल, महामंत्री राजेश गुलाटी और पंकज कालड़ा ने कहा कि
विज्ञापन


जिस तरह उड़ी में आतंकवादियों द्वारा निहत्थे सैनिकों को मौत के घाट उतारा गया है, उससे यह साबित होता है कि पाकिस्तान भारतीय सेनाओं का सामना करने से कतराता है और पीछे से आतंकवादियों को समर्थन कर भारतीय सैनिकों को निशाना बना रहा है।
विज्ञापन


युवा अध्यक्ष भारत कर्णवाल, विनीत कर्णवाल, सुनीत शर्मा, मुकेश सेठी आदि ने कहा कि उड़ी में मारे गए निर्दोष सैनिकों के परिवारों को ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहायता दी जाएं और इनके परिवारों से एक एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने कैंडल जलाकर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अशोक कालिया, राजेंद्र बजाज, राजेश मल्होत्रा, विजय खुराना, जोगेंद्र ठकराल, विनय जिंदल, जसपाल सिंह, राजीव विज, अनिल धारिया, सुरेश मल्होत्रा, मनमोहन नागर, वैभव बजाज मौजूद रहे। 


हिंदू संगठनों ने फूंका आतंकवाद का पुतला ः सहारनपुर। पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा षड्यंत्र के तहत उड़ी में भारतीय सैनिकों पर किए गए हमले के विरोध हिंदू संगठनों ने रायवाला चौक पर आतंकवाद का पुतला फूंका।।दिव्यांश पंडित, राहुल, रोहित बजरंगी, पुनीत ठाकुर, देवेंद्र राणा, आशीष कपिल, भानु, तरुण, जितेन सचदेवा, कन्हैया अरोड़ा, मनोज पंडित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed