फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Remembering Guru Tegh Bahadur on Martyrdom Day

Saharanpur News: गुरु तेग बहादुर को शहीदी दिवस पर किया याद

Mon, 28 Nov 2022 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Remembering Guru Tegh Bahadur on Martyrdom Day
मिशन कंपाउंड स्थित एक सभागार में पंजाबी एकता विंग द्घारा आयोजित गुरु तेग बहादुर जी की हिंद की चाद - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मिशन कंपाउंड स्थित एक सभागार में पंजाबी एकता समिति ने श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर उन्हें याद किया। इसके साथ ही हिंद की चादर विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में धर्म प्रचारक गुरजंत सिंह ने कहा कि जब मुगलों द्वारा हिंदू समाज के लोगों को जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था तो कश्मीरी पंडितों के प्रतिनिधि मंडल ने गुरु तेग बहादुर से मुलाकात कर सहायता के लिए निवेदन किया था। तब, श्री गुरु तेग बहादुर सिख समाज के लोगों के साथ दिल्ली रवाना हो गए थे। मुगल शासक की फौज ने उनको पकड़ लिया, लेकिन वह विचलित नहीं हुए। इसके साथ ही मुगल शासकों ने उन्हें विभिन्न प्रलोभन भी दिए, लेकिन गुरु तेग बहादुर ने उनकी कोई बात नहीं मानी और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपने शिष्यों के साथ शहादत दी। इस दौरान एमपी सिंह चावला, राजीव फुटेला, विवेक चवला, सन्नी, बबलू, नवीन अरोड़ा, अनिल गिल्होत्रा, आरपी सिंह, अनिल मदान, रमणीक सिंह, दीपक अरोड़ा, आदर्श भंडारी, अरूण अरोड़ा, बोबी अनेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी द्वारा गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें गुरु तेग बहादुर के चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बलिदान व शौर्य गाथा का वर्णन किया। संरक्षक टीएस चन्नी ने कहा कि जिस समय मुगलों द्वारा हिंदुओं पर अत्याचार किए जा रहे थे, उस समय गुरु तेग बहादुर हिंद की चादर के रूप में सामने आए। उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान देते हुए मुगलों से हिंदुओं की रक्षा की। महासचिव सुरेंद्र कुमार लूथरा, मंडल अध्यक्ष आरके जैन, प्रेमनाथ छोकरा, गजेंद्र वाधवा, केएल दावड़ा ने कहा कि गुरु तेग बहादुर और उनके शिष्यों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने युवा पीढ़ी से गुरु तेग बहादुर के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राकेश कुमार शर्मा, सुरेंद्र पाल सिंह, केके गर्ग, विजय कुमार अरोड़ा, सुरेंद्र शर्मा, यशपाल मलिक, सुमन बाला गुप्ता, ओमपाल शर्मा, हरजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed