फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Relief on Holi, two more special trains will run

Saharanpur News: होली पर राहत, दो और चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Thu, 14 Mar 2024 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 14 Mar 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Relief on Holi, two more special trains will run
सहारनपुर। नियमित ट्रेनों में अधिक भीड़ होने के चलते रेलवे ने दो और होली स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें गोरखपुर-अमृतसर व छपरा-अमृतसर के बीच चलेंगी, जो सहारनपुर से होकर गुजरेंगी। इनसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व बिहार के यात्रियों को राहत मिलेगी। अब तक चार होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हो चुकी हैं।
विज्ञापन

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 05005 गोरखपुर-अमृतसर होली स्पेशल का 20 व 27 मार्च को आवागमन होगा। यह ट्रेन गोरखपुर से दोपहर 2:40 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन सहारनपुर में सुबह 3:57 बजे पहुंचेगी। 05006 अमृतसर-गोरखपुर स्पेशल 21 व 28 मार्च को चलेगी। अमृतसर से दोपहर में 12:45 बजे चलकर सहारनपुर में शाम 6:10 बजे आएगी। ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, सीतापुर सिटी, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर सिटी और व्यास रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 05049 छपरा (बिहार)-अमृतसर होली स्पेशल 22 व 29 मार्च को चलेगी। छपरा से चलने का समय सुबह 9:55 बजे का है, जो सहारनपुर में अगले दिन सुबह 4:02 बजे पहुंचेगी। 05050 अमृतसर-छपरा स्पेशल का संचालन 23 व 30 मार्च को होगा। यह ट्रेन अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे रवाना होगी और सहारनपुर में शाम 6:10 बजे आएगी। इस ट्रेन के सिवान, थावे, तमकुही रोड, पड़रौना, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, सीतापुर सिटी, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर सिटी, व्यास रेलवे स्टेशन पर ठहराव रहेंगे। इन होली स्पेशल ट्रेनों में जनरल, स्लीपर व एसी कोच हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed