फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Relief for skin patients, appointed dermatologist

त्वचा रोगियों को मिली राहत, त्वचा रोग विशेषज्ञ नियुक्त

Mon, 03 Oct 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Relief for skin patients, appointed dermatologist
त्वचा रोगियों को मिली राहत, त्वचा रोग विशेषज्ञ नियुक्त
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार, मंगलवार और बुधवार को मरीज देखेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। त्वचा रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। एसबीडी जिला अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ आ गए है। उन्होंने सप्ताह के पहले तीन दिन ओपीडी में मरीजों को देखना शुरू कर दिया है। चिकित्सक के आने से अब त्वचा रोगियों को बाहर महंगा इलाज नहीं कराना पड़ेगा।
जून 2022 में एसबीडी जिला अस्पताल से त्वचा रोग विशेषज्ञ, सर्जन, छाती रोग विशेषज्ञ सहित कई चिकित्सकों का स्थानांतरण दूसरे जनपदों में हो गया था। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. केवी सिंह 30 जून को स्थानांतरण होकर शामली चले गए थे। एक साथ ही कई चिकित्सकों के स्थानांतरण से जिला अस्पताल की ओपीडी पर असर पड़ा। काउंटर से त्वचा रोग विशेषज्ञ की पर्ची बनानी बंद हो गई थी। जिसके चलते मरीजों को बाहर प्राइवेट चिकित्सकों को दिखाना पड़ रहा था। मरीज परेशान हुए तो शासन स्तर से त्वचा रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति को लेकर सुगबुगाहट होने लगी।
विज्ञापन

इसके बाद त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. केवी सिंह को सप्ताह में तीन दिन सहारनपुर और तीन दिन शामली में नियुक्त किया गया। एसबीडी जिला अस्पताल में डॉ. केवी सिंह सोमवार, मंगलवार और बुधवार को मरीजों को देखेंगे। जबकि बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को शामली में रहेंगे। इससे न केवल सहारनपुर के मरीजों को राहत मिलेगी। साथ ही शामली में भी वहां के सरकारी अस्पताल में त्वचा रोगी दिखा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed