फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Relatives taking moment to moment news of the loved ones trapped in Ukraine

यूक्रेन में फंसे लाड़लों की पल-पल की खबर ले रहे परिजन

Sat, 26 Feb 2022 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Relatives taking moment to moment news of the loved ones trapped in Ukraine
चिलकाना निवासी अजीम अंसारी - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। सरसावा निवासी एमडी डॉ. जितेंद्र चौहान का बेटा शशांक यूक्रेन से एमबीबीएस कर रहा है। जितेंद्र चौहान ने बताया कि शशांक विनीसिया में फंसा है। वहां दो दिन पहले कर्फ्यू लग गया था। शुक्रवार दोपहर को शशांक ने फोन पर बताया कि उन्होंने भारतीय उच्चायोग से संपर्क कर भारत वापसी की गुहार लगाई थी जिसके पश्चात उन्हें आज भारतीय उच्चायोग से निर्देश प्राप्त हुए हैं कि वे आज ही ट्रेन द्वारा अपने शहर से यूक्रेन रोमानिया देश की सीमा पर पहुंच जाएं। जहां से उन्हें भारत सरकार द्वारा भेजे गए विशेष वायुयान से अन्य भारतीय छात्रों के साथ शुक्रवार की रात्रि को भारत लाया जाएगा।
विज्ञापन

रूम से निकलने पर है पूरी पाबंदी
बड़गांव। यूक्रेन के विनीसिया स्टेट में मेडिकल यूनिवर्सिटी में प्रथम वर्ष एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे कस्बा बड़गांव के पीयूष राणा के माता पिता बच्चे की पलपल की खबर ले रहे हैं। पीयूष भी फोन पर अपनी मां सुधा पिता मुनेश सिंह को दिन में कई बार अपने सुरक्षित होने की खबर दे रहा हैं। भारत सरकार द्वारा छात्रों को पोलैंड के रास्ते यूक्रेन से निकालने की खबर से परिजनों को जरूर कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन

चिंता की बात नहीं, ले रहा आनलाइन क्लास
चिलकाना। मोहल्ला जाकिर हुसैन निवासी अजीम अंसारी यूक्रेन की लवीव यूनिवर्सिटी में डाक्टरी की पढ़ाई कर रहा है। शुक्रवार दोपहर में जब अजीज से बात हुई, तो उसने बताया कि वहां के हालात अभी तक सामान्य हैं। लोगों के मन में डर तो है, लेकिन वह अपने प्रतिदिन के कामों में व्यस्त रहते हैं। जहां लडाई शुरू हुई है, वह स्थान यहां से 1200 किमी दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी में बना दिया बंकर
बेहट। ताजपुरा के काशिफ हसन यूक्रेन के निप्रो शहर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे है। काशिफ ने बताया, कि अभी निप्रो शहर पर कोई हमला नहीं हुआ, लेकिन हमले का डर बना है शहर में इमरजेंसी की घोषित कर दी गई। उन्हें जरूरी सामान खरीद कर अपने पास रखने के लिए कहा गया है। काशिफ के पिता डॉ. सगीर हसन ने बताया कि बेटा अभी सब कुछ ठीक बता रहा है, लेकिन उन्हें हर समय उसकी चिंता रहती है।

बेहट निवासी काशिफ

बेहट निवासी काशिफ- फोटो : SAHARANPUR

सरसावा निवासी शशांक

सरसावा निवासी शशांक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed