फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Registration of 90 school vehicles suspended; notices issued to 125.

Saharanpur News: 90 स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित, 125 को नोटिस जारी

Sun, 23 Aug 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 23 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Registration of 90 school vehicles suspended; notices issued to 125.
सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग ने खटारा स्कूली वाहनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग द्वारा 15 दिवसीय मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत अब तक 90 स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित किया जा चुका है। इसके साथ ही 125 वाहन मालिकों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। यह अभियान 15 अगस्त से 25 अगस्त तक पूरे जिले में चलाया जा रहा है। अफसरों की टीमें सड़कों पर उतरकर वाहनों की जांच कर रही हैं। इस दौरान फिटनेस प्रमाणपत्र और कर सहित कई बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

अभियान के तहत कमियां मिलने पर 35 स्कूली वाहनों के चालान किए गए हैं। सात वाहनों को अलग-अलग थानों में सीज भी किया गया है। संभागीय निरीक्षक रोहित कुमार सिंह ने बताया कि लंबे समय से फिटनेस न कराने के कारण 90 वाहनों का पंजीयन निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि वाहन मालिकों को समय पर फिटनेस कराने के लिए नोटिस दिए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि अब तक केवल 26 स्कूली वाहनों की ही फिटनेस हुई है। यह स्थिति बच्चों की सुरक्षा के प्रति स्कूल संचालकों की उदासीनता दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed