फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Registration of 163 school vehicles aged 15 years or older will be cancelled.

Saharanpur News: 15 साल पुराने 163 स्कूल वाहनों का पंजीकरण होगा निरस्त

Sat, 18 Jul 2026 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 18 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Registration of 163 school vehicles aged 15 years or older will be cancelled.
सहारनपुर। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके 163 स्कूल वाहनों का पंजीकरण निरस्त किया जाएगा। वहीं फिटनेस और परमिट समाप्त होने के बावजूद स्कूल वाहन संचालित करने वाले विद्यालयों के खिलाफ मान्यता संबंधी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। समिति सचिव एवं एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह ने बताया कि जिले में 163 स्कूल वाहन 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। इन वाहनों को पहले ही नोटिस जारी कर मोटर वाहन अधिनियम की धारा-53 के तहत जुलाई माह में उनका पंजीकरण निलंबित किया जा चुका है। एडीएम ने निर्देश दिए कि नोटिस अवधि के छह माह पूरे होते ही ऐसे सभी वाहनों का पंजीकरण धारा-54 के तहत निरस्त कर दिया जाए।
विज्ञापन

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि जिन विद्यालयों के वाहनों की फिटनेस या परमिट समाप्त हो चुके हैं, उन्हें तत्काल मानकों के अनुरूप वाहन संचालन सुनिश्चित कराया जाए। नियमों की अनदेखी होने पर संबंधित विद्यालय की मान्यता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मुख्य मार्गों पर स्थित स्कूलों के आसपास सड़क सुरक्षा मजबूत करने के लिए पीडब्ल्यूडी और संबंधित विभागों को स्पीड टेबल, चेतावनी संकेतक और अन्य सुरक्षा इंतजाम कराने के निर्देश दिए गए। एआरटीओ प्रशासन को फिटनेस और परमिट समाप्त स्कूली वाहनों की थानेवार सूची एसपी यातायात को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। बैठक में शिक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed