{"_id":"64ada42cd39f2b454e026de4","slug":"registration-in-university-till-16th-and-admission-from-26th-july-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-5792-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जनसंख्या वृद्धि पर अंकुश लगने से होगी तरक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जनसंख्या वृद्धि पर अंकुश लगने से होगी तरक्की
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शीतल टंडन एवं जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा ने कहा कि देश की जनसंख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके चलते बेरोजगारी से लेकर भुखमरी जैसी समस्याएं पैदा हो रही हैं। उन्होंने कहा जनसंख्या वृद्धि पर अंकुश लगाकर ही देश तरक्की कर सकता है।
रेलवे रोड स्थित मंडल मुख्यालय पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि आज हमारे देश में 130 करोड़ से भी अधिक जनसंख्या है। इनमें से 65 प्रतिशत लोग 25 वर्ष से 35 वर्ष की आयु हैं। जनसंख्या बढ़ोत्तरी की तुलना में देश में जरूरी संसाधनों और विकास की कमी अभी भी बनी हुई है।
सुप्रसिद्ध विचार गार्नर का कहना है कि जनसंख्या किसी भी राज्य के लिए उसके संसाधनों से अधिक होनी चाहिए। जनसंख्या किसी भी देश के लिए वरदान होती है, परंतु जब वह अधिकतम सीमा रेखा को पार कर जाती है तो वह अभिशाप बन जाती है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
वृद्धि रोकने के लिए कारगर उपाय करने होंगे। इसके लिए सरकार को एक कड़ी जनसंख्या नीति बनाने की आवश्यकता है। इस दौरान राजीव अग्रवाल, मेजर एसके सूरी, बलदेव राज खुंगर, संदीप सिंघल, भोपाल सिंह सैनी, रमेश डावर, पवन गोयल आदि मौजूद रहे।