फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Registration decreased in UP Board, 10889 students less than last year

यूपी बोर्ड में घटे पंजीकरण, बीते वर्ष से 10889 विद्यार्थी कम

Tue, 23 Nov 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Registration decreased in UP Board, 10889 students less than last year
सहारनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की तैयारी शुरू कर दी हैं। खास बात यह है कि बीते वर्ष की तुलना में इस बार दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों की संख्या 10,889 कम है, जो एक बड़ी संख्या है। इसे लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी चिंतित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए दसवीं और 12वीं में कुल 68,923 विद्यार्थी पंजीकृत थे। अगले ही वर्ष यानी 2020 में दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 73,946 हो गई थी। इनमें दसवीं के 38,812 और 12वीं के 35234 विद्यार्थी शामिल थे। इस बार दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों की संख्या में गिरावट आई है। इस बार दसवीं और 12वीं में 63, 057 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, इनमें दसवीं के 34,028 और 12वीं के 29,029 विद्यार्थी शामिल हैं। पिछले वर्ष की तुलना में दसवीं के पंजीकरण में 4,784 की कमी और 12वीं में 6205 की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी
बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है, जो जनवरी 2022 तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों के लिए इस बार भी संस्थाओं को ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। इससे पहले गठित समिति विद्यालयों की जियो मैपिंग करेगी, इससे मानकों का आकलन किया जा सके। जिन भी विद्यालयों के ऑनलाइन आवेदन विभाग को प्राप्त होंगे। उनके आवेदन विभाग की ओर से वेबसाइट पर अप लोड कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुविधा संपन्न कॉलेज ही बनेंगे केंद्र
बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन कराना सरकार और परिषद की पहली प्राथमिकता है। ऐसे में केंद्र बनाने से पहले आवेदन करने वाले विद्यालयों का भौतिक सत्यापन भी होगा, इसमें कक्षाओं की लंबाई और चौड़ाई। कक्षों में सीसीटीवी और वायस रिकार्डर, चहारदीवारी, केंद्र तक जाने का मार्ग, शौचालय और सुरक्षा की व्यवस्था आदि देखी जाएगी। जो विद्यालय इन शर्तों पर नहीं उतरेंगे वह केंद्र बनने की दौड़ से बाहर होंगे।

माध्यमिक विद्यालयों में दसवीं और 12वीं के पंजीकरण में कमी चिंता का विषय है। कॉलेजों को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए, जिससे पंजीकरण को बढ़ाया जा सके। इसके अलावा केंद्र निर्धारण नीति जारी हो गई है, जिस पर जल्द काम शुरू होगा। - रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed