फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Recruitment to the vacant posts of cleaning personnel

सफाईकर्मियों के रिक्त पदों पर की जाए भर्ती

Mon, 21 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Recruitment to the vacant posts of cleaning personnel
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय एवं राज्य सफाई कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री से मांग की कि स्थानीय निकाय और अन्य विभागों में सफाई कर्मियों के रिक्त पदों पर भर्ती कराई जाए। साथ ही सफाई कर्मियों की अन्य समस्याओं का समाधान कराया जाए।
विज्ञापन

इस संबंध में संघ की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा। संघ के मंडल अध्यक्ष डेविड ढिंगिया, जिलाध्यक्ष अविनाश बिरला, जिला महामंत्री रमेश टांक और प्रदेश महासचिव नरेश कुमार ढिलोर ने ज्ञापन में कहा स्थानीय निकायों मेें ठेकेदारों द्वारा महज 8500 रुपये प्रतिमाह मानदेय पर सफाई कर्मियों से कार्य कराया जा रहा है, इससे परिवार पालन आसान नहीं है। इसलिए सफाई कर्मियों के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती कराई जाए। वहीं, प्रदेश सरकार में वाल्मीकि समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाए। इसके अलावा प्रदेश में सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक कर वाल्मीकि समाज को लाभ दिलाया जाए। सरकारी विभागों में कार्यरत सफाई कर्मियों को पदोन्नति भी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा स्थानीय निकायों में 10 से 15 साल से संविदा पर कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को नियमित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed